हॉलीवुड स्टार सिलवेस्टर स्टैलोन पर एक नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़िता एक्टर की बहुत बड़ी फैन थी। नाबालिग का आरोप है कि सिलवेस्टर और उनके बॉडीगार्ड ने मिलकर उसके साथ संबंध बनाए।
मामला साल 1986 का है जब स्टैलोन अमेरिका के लास वेगास में फिल्म 'ओवर द टॉप' की शूटिंग में व्यस्त थे। वे उस वक्त तकरीबन 40 साल के थे। नाबालिग ने बताया कि एक्टर सिलवेस्टर से उसकी मुलाकत एक्टर डेविड मैनडेनहॉल ने करवाई थी। बता दें कि डेविड एक फिल्म में सिलवेस्टर के बेटे का किरदार निभा रहे थे।
बता दें कि लड़की अपने परिवार और दोस्तों के साथ होटल में ठहरी हुई थी। लड़की के आरोपों के मुताबिक पहले उसने स्टैलोन के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद स्टैलोन ने अपने बॉडी गार्ड माइकल 'माइक' डे लुका को भी बुला लिया, जो उसी कमरे के बाथरूम में था।
ऐसे में स्टेलोन ने लड़की को धमकी भी दी कि अगर उसने किसी को इस घटना के बारे में बताया तो वे उसकी बुरी तरह पिटाई करेंगे। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, स्टैलोन के साथ शारीरिक संबंध बनाने में लड़की को कोई आपत्ति नहीं थी, लेकिन वह लुका के साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहती थी। लुका की मौजूदगी से लड़की नाखुश थी, लेकिन उसके पास कोई विकल्प भी नहीं था।'
वहीं, स्टैलोन ने लड़की के सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनके प्रवक्ता के मुताबिक, 'यह एक हास्यास्पद और साफ तौर पर बनाई गई झूठी कहानी है। बुधवार को प्रकाशित होने से पहले कोई भी इस कहानी के बारे में नहीं जानता था, जिसमें मिस्टर स्टैलोन का नाम भी शामिल हैं। इस मामले में स्टैलोन से किसी भी अधिकारी कोई संपर्क नहीं किया है।