फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस डायरेक्टर ने फिल्म इंडस्ट्री में रच दिया इतिहास, सिर्फ एक फिल्म से कमा लिये 65 हजार करोड़

Thu, 19 Apr 2018 03:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 19 Apr 2018 03:33 PM IST
विज्ञापन
Steven Spielberg Three Time Oscar Winner Film Ready Player One Earns 65 Thousand Crore Film
Steven Spielberg

तीन बार ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुके फिल्म मेकर स्टीवेन स्पीलबर्ग ने इतिहास रच दिया है। उनकी फिल्म 'रेडी प्लेयर वन' ने दुनियाभर में 65 हजार करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसी के साथ स्पीलबर्ग ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले निर्देशक का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

Trending Videos
Steven Spielberg Three Time Oscar Winner Film Ready Player One Earns 65 Thousand Crore Film
Steven Spielberg

इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए स्पीलबर्ग ने कहा, 'वार्नर ब्रदर्स के साथ काम करना और 'रेडी प्लेयर वन' को स्क्रीन पर लाना शानदार था। वे जो भी करते हैं जूनून और पेशेवर रवैये के साथ करते हैं।' उन्होंने कहा,'इस जॉनर की फिल्म में उनका (वार्नर ब्रदर्स) इतिहास अद्भुत है। फिल्म 'ब्लैकहॉक' के जरिए उनके साथ दोबारा जुड़कर उत्साहित हूं।'

Steven Spielberg Three Time Oscar Winner Film Ready Player One Earns 65 Thousand Crore Film
Steven Spielberg

स्टीवन स्पीलबर्ग ने ऐलान किया है कि वह पहली बार डीसी कॉमिक्स पर आधारित एक फिल्म को ना सिर्फ डायरेक्ट करने जा रहे हैं बल्की प्रोड्यूज भी करेंगे। इस फिल्म का नाम है 'ब्लैकहॉक'। स्पीलबर्ग की प्रोडक्शन कंपनी एंबलिन एंटरटेनमेंट और वार्नर ब्रदर्स मिल कर इस फिल्म का निर्माण करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Steven Spielberg Three Time Oscar Winner Film Ready Player One Earns 65 Thousand Crore Film
Steven Spielberg

स्पीलबर्ग की 'ब्लैकहॉक' की कहानी दूसरे विश्व युद्ध की पृष्ठभूमि पर लिखी गई है। यह पाइलट्स के एक समूह की कहानी है जिनका नाम ब्लैकहॉक है और जिनका मकसद नाजियों को युद्ध में हराना है। हालांकि, स्पीलबर्ग फिल्म 'ब्लैकहॉक' पर काम कब शुरू करेंगे इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। इससे पहले वह दो फिल्मों- 'इंडियाना जोन्स-5' और 'वेस्ट साइड स्टोरी' पर फोकस करेंगे।

विज्ञापन
Steven Spielberg Three Time Oscar Winner Film Ready Player One Earns 65 Thousand Crore Film
Steven Spielberg

सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों वाले निर्देशक की फेहरिस्त में स्टीवेन स्पीलबर्ग के बाद दूसरे नंबर पर पीटर जैकसन (लॉर्ड ऑफ रिंग्स) और तीसरे पर माइकल बे (ट्रांसफॉर्मर्स) का नाम शुमार है।गौरतलब है कि स्टीवेन स्पीलबर्ग बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी के अभिनय के कायल थे। उन्होंने एक्ट्रेस को अपनी फिल्म 'जुरासिक पार्क' ऑफर की थी, मगर उन्होंने फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed