{"_id":"5ac31bfc4f1c1bc5618b5219","slug":"priyanka-chopra-quantico-3-poster-release","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान की 'भारत' से पहले प्रियंका फिर हॉलीवुड में, इंस्टाग्राम पर दिखाया ताजा सबूत","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
सलमान खान की 'भारत' से पहले प्रियंका फिर हॉलीवुड में, इंस्टाग्राम पर दिखाया ताजा सबूत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक हमेशा चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के 'क्वांटिको' के सीजन 3 का पोस्टर सामने आया है। पोस्टर को देखने के बाद प्रियंका के लाखों फैंस के बीच 'क्वांटिको' के इस सीजन को देखने की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।
प्रियंका ने 'क्वांटिको 3' का पोस्टर अपने इंस्टग्राम पेज पर शेयर किया है। पोस्टर शेयर करने के साथ ही उन्होंने इस सीजन के ऑन एयर होने की तारीख का भी खुलासा कर दिया है। शानदार रोमांच और एक्शन से भरपूर 'क्वांटिको 3' इस महीने 26 तारीख से प्रसारित होगा।
मीडिया में चल रही खबरों की माने तो 'क्वांटिको' का यह सीजन पहले के दोनों सीजन से काफी अलग और सस्पेंस से भरा हुआ होगा। पता हो कि प्रियंका के 'क्वांटिको 1' और 2 सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। बताया जा रहा है कि सीजन 3 वहीं से शुरू किया जाएगा जहां से 'क्वांटिको 2' का अंत हुआ था।
A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको बता देें कि प्रियंका चोपड़ा लंबे समय से हिंदी सिनेमा से दूर हैं। वह आखिरी बार प्रकाश झा की फिल्म 'जय गंगा जल' में नजर आईं थी, लेकिन हाल ही में मीडियो में ऐसी खबरें भी आईं हैं कि प्रियंका सलमान की अपकमिंग फिल्म 'भारत' में नजर आ सकती हैं।