किलियन मर्फी को फिल्म ओपनेहाइमर में उनके शानदार अभिनय के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के ऑस्कर पुरस्कार से नवाजा गया है। फिल्म में वे भौतिक विज्ञानी ओपेनहाइमर की भूमिका में नजर आए थे, जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका के परमाणु बम के विकास का नेतृत्व किया था। किलियन का यह पहला अकादमी पुरस्कार है। फिल्म में उनके अभिनय को दुनियाभर में सराहा गया था।
Oscars 2024: ऑस्कर में इस साल किसका दिखा जलवा, जानें अब तक किस-किसने अपने नाम किया अवॉर्ड
2 of 5
ओपेनहाइमर फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने के बाद किलियन ने कहा, "यह बेहद खास है, क्योंकि ऐसा आप लोगों की वजह से ही हो सका है। 28 साल पहले मैं एक अभिनेता बनने की कोशिश कर रहा था। मैं एक असफल संगीतकार था और उस समय मैं एक घुसपैठिए जैसा महसूस करता था, लेकिन आज यहां आप सभी लोगों को देखकर मुझे पता है कि मैं वास्तव में एक अद्भुत चीज का हिस्सा हूं।
3 of 5
ओपेनहाइमर फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इससे पहले वे इस फिल्म के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड, बाफ्टा और स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड पुरस्कार भी अपने नाम कर चुके हैं। किलियन का यह पहला ऑस्कर नामांकन था और पहली बार में ही उन्होंने बाजी मार ली। आयरलैंड के रहने वाले 47 वर्षीय किलियन हॉलीवुड में अपनी सादगी के लिए मशहूर हैं। वे "28 डेज लेटर" और क्राइम शो "पीकी ब्लाइंडर्स" "डार्क नाइट" और "इंसेप्शन" जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
4 of 5
ओपेनहाइमर फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस फिल्म पर बात करते हुए मर्फी ने जुलाई में बताया था कि भूमिका की तैयारी के लिए उन्होंने भौतिकी पर बहुत अधिक समय बर्बाद नहीं किया था। इसके बजाय उन्होंने मानवता, इमोशन और किरदार की नैतिकता पर अधिक ध्यान दिया था।
5 of 5
ओपेनहाइमर फिल्म रिव्यू
- फोटो : सोशल मीडिया
ओपनेहाइमर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पूरी दुनिया में जमकर कमाई की थी। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 960 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया था। वहीं भारत में भी यह फिल्म 131.73 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही थी।
Taapsee Pannu: शादी के अफवाहों से परेशान हुईं 'हसीन दिलरुबा', बोलीं- सही वक्त आने पर सबको पता चल जाएगा