फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Oscars 2018: पाकिस्तानी कॉमेडियन से लेकर ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस तक, ये रही प्रेजेंटर्स की पूरी लिस्ट

Mon, 05 Mar 2018 07:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Mar 2018 07:44 AM IST
विज्ञापन
Oscars 2018 Presenters Complete List Announced For 90th Academy Awards

90वां एकैडमी अवॉर्ड्स इस बार कई मायनों में खास रहेगा। अवॉर्ड देने के लिए जिन नामों को चुना गया है, वे ना सिर्फ पहले यह ट्रॉफी जीत चुके हैं या इसके लिए नॉमिनेशन पा चुके हैं, बल्कि 'टाइम्स अप' और 'मी टू' कैंपेन के मद्देनजर प्रेजेंटर्स की लिस्ट बहुत कुछ बयां करती है।

Oscars 2018 Presenters Complete List Announced For 90th Academy Awards
Oscar Award

1. प्रेजेंटर्स की लिस्ट में महिलाओं की अच्छी खासी तादाद
ऑस्कर 2018 के प्रेजेंटर्स की लिस्ट में 13 महिलाओं का नाम शामिल किया गया है। अवॉर्ड देने वालों की पहली लिस्ट में इन आठ एक्ट्रेस के नाम का ऐलान किया गया-

एमा स्टोन: फिल्म 'ला ला लैंड' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस (2016) अवॉर्ड जीत चुकी हैं।
विओला डेविस: फिल्म 'फेनसिस' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल का अवॉर्ड (2016) मिला।
लॉरा डर्न: वाइल्ड और रैंबलिंग रोज के लिए ऑस्कर नॉमिनेशन पा चुकी हैं।
जेनिफर गार्नर: इनकी फिल्म डैलस बायर्स क्लब और जूनो ऑस्कर जीत चुकी है।
ग्रेटा गरविग: लेडी बर्ड (2017) के लिए अचीवमेंट इन डायरेक्टिंग एंड ओरिजनल स्क्रीनप्ले के लिए हुई थीं नॉमिनेट
टिफनी हैडिश: पिछले साल एक्ट्रेस की फिल्म गर्ल्स ट्रिप रिलीज हुई थी।
मार्गोट रॉबी: फिल्म 'आई टोन्या' के लिए साल 2017 में एक्ट्रेस इन लीडिंग रोल के लिए नॉमिनेशन मिला। 
डैनिएला वेगा: इनकी फिल्म 'ए फैनेटिक वूमन' साल 2017 में ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई थी। 

Oscars 2018 Presenters Complete List Announced For 90th Academy Awards
ऑस्कर प्रतिमा
ऑस्कर 2018 के प्रेजेंटर्स की दूसरी लिस्ट में पांच एक्ट्रेसेज शामिल-

गाल गैडोट: साल 2017 में एक्ट्रेस की फिल्म वंडर वूमन, जस्टिस लीग, रिलीज हुई। 
गिना रॉड्रिगेज: साल 2017 में ऑस्कर में नॉमिनेशन पा चुकी एनिमेशन फीचर फिल्म (फर्डिनैंड) के लिए एक्ट्रेस ने अपनी आवाज दी थी। 
एवा मैरी सेंट: फिल्म 'ऑन द वाटरफ्रंट' (1954) के लिए एक्ट्रेस को सपोर्टिंग रोल के लिए ऑस्कर मिला। 
केली मारी ट्रान: इनकी फिल्म स्टार वार्स द लास्ट जेडी ऑस्कर में नॉमिनेशन पा चुकी है।
जेंडाया: एक्ट्रेस और सिंगर जेंडाया ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म 'द ग्रेटेस्ट स्नोमैन (2017) में नजर आ चुकी हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Oscars 2018 Presenters Complete List Announced For 90th Academy Awards
oscars - फोटो : getty images

2. पहली बार ट्रांसजेंडर को मिला ऑस्कर देने का मौका
एकैडमी अवॉर्ड के 90 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब कोई ट्रांसजेंडर किसी विजेता को ट्रॉफी थमाएगा। चिली की फिल्म 'अ फैनेटिक वूमन' को पिछले साल बेस्ट फॉरन फिल्म की कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था।

विज्ञापन
Oscars 2018 Presenters Complete List Announced For 90th Academy Awards
Oscar

3. ऑस्कर प्रेजेंटर्स की लिस्ट में इन आठ एक्टर्स का नाम किया गया शामिल

महेरशला अली, चैडविक बोसमैन, टॉम हॉलैंड, कुमैल नानजियानी, मार्क हैमिल, आर्मी हैमर, ऑस्कर आइसैक, वेस स्टडी इस बार विजेताओं को ऑस्कर की चमचमाती ट्रॉफी थमाएंगे।

ऑस्कर 2018 के विजेताओं का ऐलान, भारतीय समयानुसार 5 मार्च को होगा।



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed