फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Marvel Studios She Hulk trailer released series to stream on disney plus hotstar from 17 august

She-Hulk Trailer: रिलीज हुआ मार्वल की नई कॉमिक सीरीज का पहला ट्रेलर, जानिए कब और कहां देखें

Wed, 18 May 2022 06:06 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 18 May 2022 06:06 PM IST
विज्ञापन
Marvel Studios She Hulk trailer released series to stream on disney plus hotstar from 17 august
शी हल्क - फोटो : social media

'मून नाइट' और 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' का बज अभी लोगों के दिमाग से खत्म भी नहीं हुआ था कि अब मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स ने दुनिया को अपने एक और नए कैरेक्टर की झलक दिखा दी है। मार्वल के फैंस उसकी कॉमेडी सीरीज 'शी-हल्क' का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, ऐसे में उनकी बेसब्री का सम्मान करते हुए एमसीयू ने अपनी अपकमिंग सीरीज 'शी-हल्क: अटॉर्नी एट लॉ' का पहला ट्रेलर रिलीज कर दिया है। रिलीज होते ही इस ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर खूब लाइमलाइट बटोरी और अब यह वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

'हॉटस्टार' ने साझा किया ट्रेलर 
मार्वल की यह कॉमेडी सीरीज 'डिज्नी+हॉटस्टार' पर रिलीज की जाएगी। डिज्नी+हॉटस्टार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर सीरीज का ट्रेलर साझा किया, जिसमें तातियाना मसलनी 'शी-हल्क' की भूमिका में हैं। कॉमिक सीरीज के इस पहले ट्रेलर को साझा करते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म ने लिखा,'आपको वह गुस्से में बहुत पसंद आएगी। शी-हल्क: अटॉर्नी एट लॉ 17 अगस्त से हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी।'  

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Disney+ (@disneyplus)

विज्ञापन
विज्ञापन

सीरीज में होगी हल्क की वापसी 
साझा किए गए दो मिनट लंबे इस ट्रेलर में तातियाना मसलनी को जेनिफर वाल्टर्स यानी 'शी-हल्क' के रूप में दिखाया गया है। वह एक वकील होती है, जो ह्यूमन ओरिएंटेड लीगल केस लड़ने में माहिर होती है। सीरीज में हमें हल्क का किरदार भी दिखाई देगा, जिसे मार्क रफालो ने और एमसीयू फिल्मों की तरह ही निभाया है। ट्रेलर को देखकर साफ पता लग रहा है कि सीरीज लेखक डैन स्लॉट की 'शी-हल्क' कॉमिक बुक पर आधारित होगी।

विज्ञापन

मार्वल की आठवीं सीरीज
'शी-हल्क: अटॉर्नी एट लॉ' के ट्रेलर में वाल्टर्स को उनकी कंपनी एक नई सुपरहीरो डिवीजन को लीड करने की जिम्मेदारी दे देती है। वह बैनर की तरह ही हल्क के रूप में आती है और उसके पास भी हल्क जैसी ही शक्तियां दिखाई गई हैं। ट्रेलर में हमें कॉमेडी के साथ एक्शन भी देखने को मिलता है। बता दें कि यह 'वांडा विजन', 'द फाल्कन','द विंटर सोल्जर','लोकी', 'वॉट इफ..', 'लोकी','हॉकआई' और 'मून नाइट' के बाद एमसीयू की आठवीं सीरीज है। 'शी-हल्क' 17 अगस्त को डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed