फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

She-Hulk: आ रही है ‘हल्क’ की बहन ‘शी-हल्क’, राइटर व डायरेक्टर फाइनल होने के बाद काम में आई तेजी

Fri, 18 Sep 2020 12:58 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 18 Sep 2020 12:58 PM IST
विज्ञापन
Marvel Studio Is All Set To Launch Hulk Cousin Sister She Hulk Starring Tatiana Maslany
शी हल्क - फोटो : Twitter: @getFANDOM

अगर आप अंग्रेजी फिल्मों खास तौर से मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स के बारे में थोड़ी सी भी दिलचस्पी रखते हैं तो जानते होंगे कि ‘हल्क’ होने का मतलब क्या है। अब ये सोचिए क्या होगा जब परदे पर आपको ‘हल्क’ की चचेरी बहन दिखे, वैसी ही ताकतवर, वैसी ही धुरंधर। जी हां, हॉलीवुड से खबर है कि डिज्नी प्लस ने ‘हल्क’ की इस चचेरी बहन पर एक मेगा बजट सीरीज ‘शी-हल्क’ बनाने के लिए एक बड़े सितारे से डील फाइनल कर ली है।

Marvel Studio Is All Set To Launch Hulk Cousin Sister She Hulk Starring Tatiana Maslany
शी हल्क - फोटो : Twitter: @getFANDOM

हॉलीवुड से आ रही खबरों के मुताबिक डिज्नी प्लस ने ये जो नई सीरीज ‘शी-हल्क’ बनाने की तैयारी की है ये दरअसल एक वकील जेनिफर वाल्टर्स की कहानी है। ये साइंटिस्ट ब्रूस बैनर की चचेरी बहन है। जरूरत के वक्त एक बार ब्रूस बैनर का खून उसके शरीर में चढ़ा दिया जाता है। बस यहीं से शुरू हो जाती है सीरीज की असली कहानी।

Marvel Studio Is All Set To Launch Hulk Cousin Sister She Hulk Starring Tatiana Maslany
टटियाना मैसलेनी - फोटो : Twitter: @getFANDOM

जानकारी के मुताबिक डिज्नी प्लस की ये सीरीज मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स का नया विस्तार होगी और इसके लिए प्रसिद्ध अभिनेत्री टटियाना मैसलेनी से कंपनी की बातचीत अंतिम चरणों में है। कुछ खबरें तो यहां तक कहती हैं कि ये डील फाइनल हो चुकी है, कुछ कानूनी पहलू इस बारे में अभी बाकी हैं, इसी के चलते टटियाना और डिज्नी प्लस दोनों अभी इसके आधिकारिक एलान से बच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Marvel Studio Is All Set To Launch Hulk Cousin Sister She Hulk Starring Tatiana Maslany
टटियाना मैसलेनी - फोटो : Twitter: @getFANDOM

‘शी-हल्क’ के बारे में जो और जानकारी मार्वेल के सूत्रों से मिली है, वो ये है कि ये लेडी हल्क अपने भाई हल्क की तरह गुस्से में आने के बाद अपने होशो हवास नहीं खो बैठती है। ये हल्क प्रजाति का संवर्धित संस्करण है। हल्क का रूप धारण करने के बाद भी वह अपना मानसिक संतुलन बनाए रखती है, अपना ज्ञान कौशल इस्तेमाल कर सकती हैं और अपनी शख्सियत करीब करीब वैसी ही रख पाती है जैसी कि वह हल्क होने से पहले होती है।

विज्ञापन
Marvel Studio Is All Set To Launch Hulk Cousin Sister She Hulk Starring Tatiana Maslany
टटियाना मैसलेनी - फोटो : Twitter: @getFANDOM

टटियाना मैसलेनी को एक समय बीबीसी अमेरिका की सीरीज ‘ऑर्फन ब्लैक’ से खूब शोहरत मिली थी। साल 2013 से लेकर साल 2017 तक पांच सीजन में चली इस कहानी के लिए टटियाना ने खूब चर्चा बटोरी। वह अब तक तीन बार एम्मी अवॉर्ड्स में और एक बार गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में नामित हो चुकी है, बेस्ट एक्ट्रेस का एक एम्मी पुरस्कार वह जीत भी चुकी हैं। कैट कोयरो को ‘शी-हल्क’ की कार्यकारी निर्माता और निर्देशक के तौर पर इसी हफ्ते की शुरुआत में साइन किया गया है। सीरीज को लिखने की जिम्मेदारी जेसिका गाओ को मिली है।

पढ़ें: 36वें हफ्ते की BARC रिपोर्ट आई सामने, 'कुंडली भाग्य' का दबदबा इस हफ्ते भी रहा बरकरार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed