फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Liu Yifei Ming Na Wen Jet Li Starrer Disney movie Mulan premiere at Los Angeles

कोरोना के सामने भी 'मुलान' ने नहीं हारी हिम्मत, लॉस एंजिलिस प्रीमियर की देखिए एक्सक्लूसिव झलकियां

Wed, 11 Mar 2020 02:13 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, लॉस एंजिलिस
अमर उजाला ब्यूरो, लॉस एंजिलिस Published by: Avinash Pal Updated Wed, 11 Mar 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
Liu Yifei Ming Na Wen Jet Li Starrer Disney movie Mulan premiere at Los Angeles
लियू यिफेयी (मुलान) - फोटो : अमर उजाला

इस महीने के आखिरी शुक्रवार को निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी से जो फिल्म सीधे मुकाबला करने के लिए मैदान में उतर रही है, उसका नाम है मुलान। डिजनी ने सुपरहिट एनीमेशन फिल्म को इस बार लाइव एक्शन फिल्म में तब्दील कर दिया है। फिल्म मुलान के लॉस एंजिलिस प्रीमियर पर फिल्म की कास्टिंग को लेकर इसकी निर्देशक ने कुछ दिलचस्प खुलासे किए।


loader

इस महीने के आखिरी शुक्रवार को निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी से जो फिल्म सीधे मुकाबला करने के लिए मैदान में उतर रही है, उसका नाम है मुलान। डिजनी ने सुपरहिट एनीमेशन फिल्म को इस बार लाइव एक्शन फिल्म में तब्दील कर दिया है। फिल्म मुलान के लॉस एंजिलिस प्रीमियर पर फिल्म की कास्टिंग को लेकर इसकी निर्देशक ने कुछ दिलचस्प खुलासे किए।

सिंघम, सिंबा और सूर्यवंशी एक साथ इस महीने के आखिरी हफ्ते में परदे पर उतरेंगे। फिल्म की रिलीज आगे खिसकने की भी चर्चा चल रही है लेकिन डिजनी ने अपनी फिल्म 27 मार्च को ही रिलीज करने का फैसला कर लिया। डिजनी के इस फैसले को काफी साहसिक माना जा रहा है क्योंकि फिल्म की कहानी का सीधा संबंध चीन से है और चीन में तमाम सिनेमाघर कोरोना वायरस फैलने के बाद से बंद पड़े हैं।

लियू यिफेयी (मुलान)
लियू यिफेयी (मुलान) - फोटो : अमर उजाला
चीन की हालत को देखते हुए ही जेम्स बॉन्ड सीरीज की अगली फिल्म नो टाइम टू डाई की रिलीज डेट नवंबर तक आगे खिचक चुकी है। लेकिन फिल्म मुलान के लॉस एंजिलिस में हुए प्रीमियर के दौरान इस फिल्म की पूरी टीम कोरोना से दो दो हाथ करने की तैयारी करके आई। लॉबी में सबने एल्कोहल आधारित सैनेटाइजर से हाथ साफ किए और प्रीमियर पर खाना और पेय पदार्थ परोसने वालों ने भी अतिरिक्त सावधानी बरती।

फिल्म मुलान के प्रीमियर के दौरान सबके आकर्षण का केंद्र रहीं फिल्म की नायिका लियू यिफेयी। लियू ही फिल्म में मुलान का किरदार कर रही हैं। प्रीमियर पर बिल्कुल डिजनी की किसी फिल्म की राजकुमारी जैसी पोशाक में पहुंचीं लियू ने एली साब की ड्रेस पहनी और सबका दिल जीत लिया। लियू ने इस दौरान फोटोग्राफरों के साथ लंबा वक्त बिताया और सबके लिए रुक रुककर तरह तरह के पोज दिए।

क्रिस्टीना एग्वीलेरा (मुलान)
क्रिस्टीना एग्वीलेरा (मुलान) - फोटो : अमर उजाला
फिल्म मुलान के संगीत की चर्चा अभी से पूरी दुनिया में हो रही है। फिल्म के लिए गाए क्रिस्टीना एग्वीलेरा के गाने हिट हो चुके हैं। क्रिस्टीना भी इस प्रीमियर के मौके पर पूरी शान शौकत के साथ पहुंची। गुलाबी रंग की ड्रेस में क्रिस्टीना का ये रूप देखते ही बनता है। फिल्म की निर्देशक निकी कारो ने प्रीमियर के दौरान खुलासा किया कि इस फिल्म के लीड रोल के लिए उनके मन में शुरू से किस तरह के कलाकार की छवि बनी रही।

निकी कहती हैं, 'मैंने पहले दिन से ये तय कर रखा था कि जो भी मुलान का किरदार करेगा, उसकी शख्सीयत कमजोर और जनानी नहीं होनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इस किरदार को मर्दों की सेना में एक मर्द के तौर पर अपना सिक्का जमाना है। लियू ने इस किरदार के लिए जो मेहनत की है, वह एक मिसाल है। उनकी कूवत का अंदाजा हमें ऑडीशन के दौरान ही हो गया था जब उन्होंने 90 मिनट तक बिना चूं किए हर तरह के टेस्ट हंसते हंसते पार कर लिए। इसके बाद उनकी तीन महीने तक रोजाना जो ट्रेनिंग चली, उसे भी लियू ने पूरी जिंदादिली के साथ पूरा किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed