{"_id":"5dd0ddec8ebc3e54e22798b7","slug":"katy-perry-talks-about-her-mumbai-journey","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैटी पेरी ने मुंबई में रचा संगीत का महाउत्सव, अमर उजाला से बोलीं- 'ये शाम हमेशा यादगार रहेगी'","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
कैटी पेरी ने मुंबई में रचा संगीत का महाउत्सव, अमर उजाला से बोलीं- 'ये शाम हमेशा यादगार रहेगी'
पंकज शुक्ल, अमर उजाला, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 17 Nov 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कैटी पैरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शनिवार का सूर्यास्त नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम एक नई लालिमा बिखेर गया। जैसे जैसे शाम ढलती गई, संगीत की सुरमई रोशनी इस स्टेडियम को अपने आगोश में लेती गई। करीब 25 हजार दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय संगीत सितारों कैटी पेरी और दुआ लिपा ने गायिकी का जो समंदर रचा, उसमें लोग देर तक गोते लगाते रहे। और, इन विदेशी सितारों के बीच ध्रुव तारे से अपनी चमक सजाए रहे देसी संगीत सितारे अमित त्रिवेदी और देसी बैंड एज वी कीप सर्चिंग व द लोकल ट्रेन।
2 of 5
कैटी पैरी
- फोटो : अमर उजाला
उधर सूरज ढलना शुरू हुआ और इधर मंच पर उदय हुआ दुआ लिपा का। दुआ लिपा की हर मुरकी और हर मस्ती पर देश के कोने कोने से आए संगीत प्रेमियों ने सीटियां बजाईं और तालियों से पूरा स्टेडियम देर तक गूंजता रहा है। और, इनके बाद जब देसी कलाकार रित्विज अपना सुपरहिट गाना उड़ गए लेकर स्टेज पर उतरे तो यूं लगा जैसे अरब महासागर का समंदर यहां इस स्टेडियम में हिलोरें ले रहा हो।
3 of 5
कैटी पैरी
- फोटो : अमर उजाला
और, इन लहरों में ज्वार आया कैटी पेरी के मंच पर उतरने से। कैटी के हर गाने को भारतीय दर्शकों का प्यार मिला और कैटी की आवाज जब अपने उनवान पर पहुंची तो स्टेडियम में निखरा उनका सिगनेचर फायरवर्क। सतरंगी पटाखों और पायरोटेक्निक शो की जुगलबंदी ने दर्शकों को एक ऐसी यादगार शाम दी, जिसे लोग बरसों बरस याद करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कैटी पैरी
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के बाद अपने अनुभवों के बारे में अमर उजाला से बात करते हुए कैटी पेरी ने कहा, “अपनी प्रस्तुति के दौरान दर्शकों की ऊर्जा और प्यार देखकर मैं आश्चर्यचकित रह गई। जब स्टेडियम में बैठे हजारों लोग मेरे साथ गाने गा रहे थे तो मेरे अंतर्मन में हलचल मची हुई थी। मुझे इससे ज्यादा और कुछ चाहिए भी नहीं था। मुंबई के मेरे प्रशंसकों ने मुझे एक ऐसी यादगार शाम दी है जो मेरी यादों में हमेशा मेरे साथ रहेगी।”
विज्ञापन
5 of 5
कैटी पैरी
- फोटो : अमर उजाला
इस शाम को आयोजित करने वाली कंपनी वन प्लस इंडिया के महाप्रबंधक विकास अग्रवाल कहते हैं, “महीनों की तैयारियों का इतना उत्साहजनक और रोमांचक अंजाम देखकर हम सब बहुत खुश है। देश में अपनी तरह के इस पहले वनप्लस म्यूजिक फेस्टिवल का उद्देश्य यही है कि हम जो भी करते हैं उसमें हमारे आसपास के समुदाय की प्राथमिकता सबसे पहले है। ये हमारी एक ठोस शुरुआत है और हम आगे भी इसे मजबूत करते रहना चाहेंगे।”
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।