{"_id":"662e0c292a8db38b950d266d","slug":"justin-bieber-shared-crying-selfie-on-social-media-fans-concerned-about-pop-singer-deets-inside-2024-04-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Justin Bieber: जस्टिन बीबर ने सोशल मीडिया पर साझा कीं रोती हुई तस्वीरें, फैंस हुए परेशान","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Justin Bieber: जस्टिन बीबर ने सोशल मीडिया पर साझा कीं रोती हुई तस्वीरें, फैंस हुए परेशान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 28 Apr 2024 02:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जस्टिन बीबर
- फोटो : इंस्टाग्राम
Link Copied
अंतर्राष्ट्रीय पॉप सिंगर जस्टिन बीबर अपने गानों से करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। हाल ही में उन्होंने कोचेला में अपनी परफॉर्मेंस से प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। इस कार्यक्रम के बाद अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की हैं, जिन्हें देखकर उनके फैंस परेशान नजर आ रहे हैं।
Trending Videos
2 of 5
जस्टिन बीबर
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस फोटोज में कई सेल्फी भी हैं, जिन्हें ध्यान से देखने पर पता चलता है कि उनकी आंखों में आंसू हैं। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज पर फैंस तरह तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। उनकी पत्नी हैली ने भी इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है।
फैंस उनकी तस्वीरें देखकर चिंतित हैं और कमेंट बॉक्स में उनसे सवाल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "मत रोइए, नहीं तो मैं भी रो दूंगा।" एक अन्य यूजर ने चिंता जाहिर करते हुए लिखा, "जस्टिन आप ठीक तो हैं ना?"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जस्टिन बीबर
- फोटो : इंस्टाग्राम
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले कुछ वर्षों में जस्टिन और हैली का रिश्ता काफी उतार-चढ़ाव से गुजरा है। 12 साल की उम्र में हैली की मुलाकात जस्टिन से हुई थी। साल 2015 में दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। इसके बाद 2016 में वे थोड़े समय के लिए अलग हुए, लेकिन जल्द ही दोनों के बीच मामला सुलझ गया था। इसके कुछ साल के बाद दोनों ने शादी कर ली थी।
विज्ञापन
5 of 5
जस्टिन बीबर
- फोटो : इंस्टाग्राम
जस्टिन अक्टूबर 2022 में भारत में प्रदर्शन करने वाले थे, लेकिन स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्हें अपना संगीत कार्यक्रम रद्द करना पड़ा था। भारत में यह उनका दूसरा कार्यक्रम था। इससे पहले वे 2017 में मुंबई में परफॉर्म कर चुके थे। बीबर के स्वास्थ्य की बात करें तो इस साल की शुरुआत में उन्हें रैमसे हंट सिंड्रोम का पता चला था। इसके बाद उन्होंने स्टेज परफॉर्मेंस से दूरी बना ली थी।
Amar Singh Chamkila: रहमान ने 'चमकीला' के लिए इम्तियाज को दी थी ये सलाह, दिखाया था संगीतकार का मृत शरीर
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।