फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Johnny Depp: बैंड टूर पर नहीं जाएंगे जॉनी डेप, चोटिल हुए अभिनेता को डॉक्टरों ने दी आराम करने की सलाह

Tue, 30 May 2023 09:12 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 30 May 2023 09:12 AM IST
विज्ञापन
Johnny Depp Told by doctors to avoid all activity after his ankle fracture actor postpones band tour dates
जॉनी डेप - फोटो : social media

'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' फेम जॉनी डेप पिछले दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में बने हुए थे। उनके और उनकी पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड के बीच छिड़ी कानूनी जंग पर सबकी नजरें थी। लेकिन अब जब जॉनी डेप औप एम्बर के बीच सभी मामले खत्म हो चुके हैं, तो अभिनेता अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। जहां कान फिल्म फेस्टिवल के दौरान जॉनी डेप ने 'उन्हें हॉलीवुड की जरूरत नहीं है' वाला बयान देकर सभी को चौंका दिया था, वहीं अब अभिनेता के स्वास्थ्य को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। इसका सीधा असर जॉनी के आगामी म्यूजिकल टूर पर भी पड़ेगा। ऐसे में अभिनेता के फैंस के लिए यह खबर किसी झटके से कम नहीं है।

Trending Videos
Johnny Depp Told by doctors to avoid all activity after his ankle fracture actor postpones band tour dates
जॉनी डेप - फोटो : Social media

सिनेप्रेमियों के बीच प्रसिद्ध अभिनेता और संगीतकार जॉनी डेप के अभिनय की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। अभिनेता ने अपने अभिनय कौशल से लोगों को इस कदर प्रभावित किया है कि वे उनको बड़े पर्दे पर देखने के लिए हमेशा उत्साहित रहते हैं। इसके साथ ही लोग जॉनी डेप की संगीत की कला के भी दीवाने हैं। ऐसे में अभिनेता अपने फैंस को जल्द ही अपने बैंड के साथ एक संगीतमय ट्रीट देने के लिए टूर पर निकलने वाले थे, लेकिन उनका टखना/ एन्कल टूट गया है। अभिनेता ने बीते दिन शाम को सोशल मीडिया पर प्रशंसकों और फॉलोअर्स को सूचित किया कि डॉक्टर्स ने उन्हें सभी गतिविधियों से बचने की सलाह दी है, जिसका मतलब है कि उन्हें अपने बैंड के साथ अपने आगामी टूर की तारीखों को पोस्टपोन करना होगा।

Johnny Depp Told by doctors to avoid all activity after his ankle fracture actor postpones band tour dates
जॉनी डेप

अभिनेता ने बीते दिन शाम को अपने प्यारे दोस्तों को संबोधित करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट साझा किया। इसमें जॉनी डेप ने लिखा, 'मुझे यह कहते हुए खेद है कि मैंने अपनी एन्कल को फ्रैक्चर कर लिया है। यह एक हेयरलाइन ब्रेक था, लेकिन कान और रॉयल अल्बर्ट हॉल के दौरान यह बेहतर होने के बजाय और बिगड़ गया। कई डॉक्टर्स ने मुझे दृढ़ता से सुझाव दिया है कि मैं इस समय किसी भी गतिविधि से बचूं और दुख की बात है कि मैं इस समय यात्रा करने की हालत में नहीं हूं।' 
Rituparno Ghosh: रितुपर्णो घोष ने 12 नेशनल अवॉर्ड किए अपने नाम, LGBTQ कॉम्युनिटी की बने आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
Johnny Depp Told by doctors to avoid all activity after his ankle fracture actor postpones band tour dates
जॉनी डेप - फोटो : Social media

अभिनेता ने इस नोट में अपने बैंड के कुछ आगामी कॉन्सर्ट्स की डेट्स दोबारा फाइनल करने और उनके कैंसिल होने के बारे में भी बताया। जॉनी ने लिखा, ' मैं और मेरा बैंड न्यू हैम्पशायर में परफॉर्म नहीं कर पाएगा। इसका मुझे बहुत दुख है। लोगों को डरने की जरूरत नहीं है, मैं वादा करता हूं कि हम यूरोप में आप सभी के लिए एक अद्भुत शो लाएंगे और इस गर्मी के अंत में ईस्ट कोस्ट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।' माफी के साथ जॉनी डेप ने अपना यह नोट खत्म किया।
Whats-App-Image-2023-05-29-at-23-36-31

विज्ञापन
Johnny Depp Told by doctors to avoid all activity after his ankle fracture actor postpones band tour dates
जॉनी डेप - फोटो : सोशल मीडिया

जॉनी डेप, 'रॉक सुपरग्रुप हॉलीवुड वैम्पायर' बैंड का हिस्सा हैं, जिसे 2012 में उन्होंने, एलिस कूपर और जो पेरी ने बनाया था। बैंड ने पिछले कुछ वर्षों में बहुत से नामी संगीतकारों को अपने साथ परफॉर्म करने के लिए बुलाया है। जॉनी डेप ने हाल ही में फ्रांसीसी फिल्म 'जीन डु बैरी' के साथ अभिनय में वापसी की, जिसका प्रीमियर हाल ही में 'कान फिल्म फेस्टिवल' में हुआ था। इस फिल्म को स्टैंडिंग ओवेशन और तालियों से नवाजा गया था। 
Paresh Rawal: कभी बैंक में नौकरी करते थे 'बाबू भैया', ऐसे बने सिनेमा के दिग्गज कलाकार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed