काफी दिन से ऐसी खबरें थीं कि हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप की वाइफ, एक्ट्रेस एंबर हर्ड अरबपति टायकून एलन मस्क को डेट कर रही हैं, लेकिन हाल ही में दोनों ने अपनी रिलेशनशिप को कन्फर्म कर दिया।
2 of 5
amber heard, elon musk
- फोटो : amberheard / Instagram
हाल ही में एंबर हर्ड ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एलन मस्क के साथ एक इंटीमेट फोटो शेयर की जिसमें मस्क के गाल पर लिप्स्टिक किस का निशान भी दिख रहा है।
एलन मस्क ने भी एंबर की एक फोटो अपने अकाउंट पर शेयर की है। आमतौर पर एलन मस्क इस तरह की इंटीमेट फोटो अपने अकाउंट पर शेयर नहीं करते लेकिन इस बार एंबर हर्ड की इंटीमेट फोटो ने सभी को चौंका दिया।
एंबर हर्ड और एलन मस्क के बीच अफेयर की खबरों ने तब जोर पकड़ा जब पिछले साल कई इवेंट्स में दोनों को साथ में देखा गया।
बता दें कि एंबर हर्ड ने इसी साल जनवरी में जॉनी डेप से तलाक लिया जबकि एलन मस्क ने 2015 में अपनी वाइफ से तलाक लेने की अर्जी फाइल की। एलन मस्क दो बार शादी कर चुके हैं और उनके छह बच्चे भी हैं।