{"_id":"63240a5701088954fc5f41fa","slug":"johnny-depp-amber-heard-defamation-trial-turned-into-a-film-hot-take-the-depp-heard-trial-to-stream-on-30-sep","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Johnny Depp-Amber Heard: जॉनी और एम्बर के मानहानि मुकदमे पर बनी फिल्म, 30 सितंबर को फ्री में होगा प्रीमियर","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Johnny Depp-Amber Heard: जॉनी और एम्बर के मानहानि मुकदमे पर बनी फिल्म, 30 सितंबर को फ्री में होगा प्रीमियर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
जॉनी डेप-एम्बर हर्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जॉनी डेप और एम्बर हर्ड का मानहानि मुकदमा इस साल के सबसे चर्चित मुद्दों में से एक बन गया था। अभिनेता ने अपनी पूर्व पत्नी एम्बर के खिलाफ दायर मुकदमा जीत लिया है और अब इस विवादास्पद मानहानि मुकदमे पर आधारित एक फीचर फिल्म इस महीने के अंत में आ रही है। छह सप्ताह तक टीवी पर प्रसारित हुए इस मुकदमे ने जॉनी डेप और एम्बर हर्ड को किसी न किसी तरह से नकारात्मक रोशनी में डाल दिया था। इस फीचर फिल्म का नाम 'हॉट टेक: द डेप/हर्ड ट्रायल' है, जिसका 30 सितंबर को मुफ्त में टुबी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर होगा।
2 of 4
एम्बर हर्ड, जॉनी डेप
- फोटो : सोशल मीडिया
'हॉट टेक: द डेप/हर्ड ट्रायल' में मार्क हापका जॉनी डेप और मेगन डेविस एम्बर हर्ड की भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं, मेलिसा मार्टी हापका और डेविस के साथ डेप के वकील केमिली वास्केज के रूप में शामिल होंगी और मैरी कैरिग हर्ड के वकील एलेन ब्रेडहोफ्ट के रूप में नजर आएंगे। इस फिल्म का 30 सितंबर को फ्री में टुबी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर होगा।
3 of 4
जॉनी डेप, एम्बर हर्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में जॉनी और एम्बर हर्ड की बाहर की जिंदगी और1 जून तक चले मानहानि मुकदमे को दिखाया जाएगा। हॉट टेक फॉक्स एंटरटेनमेंट के मारविस्टा एंटरटेनमेंट की फिल्म है। फिल्म गाय निकोलुची द्वारा लिखित और सारा लोहमैन द्वारा निर्देशित है। वहीं, फिल्म ब्रिटनी क्लेमन्स, एंजी डे, मैरिएन सी वंच, हन्ना पिल्मर और फर्नांडो स्जे द्वारा निर्मित है। इसके अलावा निर्माता के रूप ऑटम फेडेरिसी और क्रिस्टोफर सीविजेटिक ने अपने नौवें हाउस बैनर के तहत काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
एम्बर हर्ड, जॉनी डेप
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि जॉनी डेप और एम्बर हर्ड 2011 में 'द रम डायरी' के सेट पर मिले थे। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे और फरवरी 2015 में शादी के बंधन में बंध गए। एक साल बाद 2016 में ही दोनों ने तलाक की अर्जी दे दी। इसके बाद जॉनी डेप ने 2018 के वाशिंगटन पोस्ट के एक लेख में एम्बर हर्ड को बदनाम करने के लिए मुकदमा दायर किया था, जिसमें उन्होंने खुद को घरेलू शोषण का शिकार बताया था। इसके बाद मानहानि मामले में जॉनी ने जीत दर्ज की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।