{"_id":"608ed9e98ebc3ed1e556522f","slug":"joe-jonas-and-sophie-turner-celebrated-their-second-wedding-anniversary-share-unseen-photos-on-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वेडिंग एलबमः जो जोनस और सोफी टर्नर की शादी को पूरे हुए दो साल, अभिनेत्री ने साझा कीं अनदेखी तस्वीरें","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
वेडिंग एलबमः जो जोनस और सोफी टर्नर की शादी को पूरे हुए दो साल, अभिनेत्री ने साझा कीं अनदेखी तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sun, 02 May 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सोफी टर्नर, जो जोनस
- फोटो : Instagram
Link Copied
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के जेठ और गायक जो जोनस ने हॉलीवुड अभिनेत्री सोफी टर्नर से शादी की थी। उनकी शादी लॉस वेगास के एक चैपल में करीबी लोगों के बीच हुई थी। अपनी शादी के दो साल पूरे होने पर सोफी और जो ने शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा कीं हैं। इन तस्वीरों में जो और सोफी बेहद खुश दिखाए दे रहे हैं। वहीं उनके परिवार दोस्तों के साथ साथ फैंस ने भी उन्हें ढेरों बधाईयां दी।
Trending Videos
2 of 5
जो जोनस, सोफी टर्नर
- फोटो : Instagram
जो और सोफी टर्नर से सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे को शादी की सालगिरह की बधाई दी। गेम ऑफ थ्रोन्स स्टार सोफी टर्नर से फोटो साझा करते हुए लिखा, 'हैप्पी 2 ईयर्स वेडिंग एनिवर्सिरी'। वहीं गायक जो जोनस ने भी लिखा, 'शादी के 2 साल, लव यू बब'।
जहां एक तरफ निक और प्रियंका की शादी बेहद धूमधाम से की गई थी तो वहीं जो और सोफी ने अपनी शादी को साधारण और खूबसूरत तरीके से करने का फैसला किया था। हालांकि दोनों ही शादियां बेहद शानदार तरीके से आयोजित हुई थी। वहीं सोफी और जो की तस्वीरें बता रही हैं कि ये कपल एक दूसरे से कितना प्यार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोफी टर्नर, प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Instagram
एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा भी नजर आईं। इस तस्वीर में प्रियंका और सोफी बाथरोब मे भागती नजर आ रही हैं। ये एक बेहद रैंडम तस्वीर हैं जिसमें देवरानी जेठानी हंसती खिलखिलाती नजर आ रही हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की शादी में सोफी टर्नर भारत आईं थीं और उन्होंने भी हर रस्म में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
5 of 5
जो जोनस, सोफी टर्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ और तस्वीरें भी सामने आईं जिसमें सोफी और जो पूल में एक दूसरे को गले लगाए, शानदार पोज देते नजर आए। एक तस्वीर में सोफी फूलों का गुलदस्ता लिए पोज देती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।