हॉलीवुड एक्टर जेरेमी रेनर और अनिल कपूर एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। दोनों अभिनेताओं को मंगलवार को राजस्थान के अलवर में शूट करते देखा गया। जेरेमी इस समय भारत में हैं और अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट रेनर्वेशंस की शूटिंग कर रहे हैं। यह रियलिटी सीरीज डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी। माना जा रहा है कि इस सीरीज में अनिल कपूर भी नजर आने वाले हैं। इससे पहले दोनों एक साथ 11 साल पहले आई फिल्म मिशन इम्पॉसिबल- घोस्ट प्रोटोकॉल में नजर आ चुके हैं।
2 of 4
जेरेमी रेनर
- फोटो : सोशल मीडिया
कई बड़ी फिल्मों में नजर आ चुके हैं जेरेमी
जेरेमी अब तक कई हॉलीवुड की फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्हें मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में क्लिंट बार्टन उर्फ हॉकआई की भूमिका निभाने के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। वह डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई वेब सीरीज हॉकआई में भी दिखे थे। बता दें कि हाल ही में अभिनेता ने अलवर में बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते हुए अपनी एक तस्वीर और एक वीडियो भी साझा किया था। वहीं, सोशल मीडिया पर बुधवार को कई फैंस ने जेरेमी की तस्वीरें और वीडियो साझा किए, जिसमें अनिल कपूर भी नजर आ रहे हैं। फोटो में अनिल कपूर और जेरेमी लोगों से घिरे नजर आ रहे हैं। साथ ही फोटो में कई स्कूली बच्चों को बैकग्राउंड में देखा जा सकता है।
3 of 4
हॉकआई
- फोटो : इंस्टाग्राम
दूसरी फोटोज में जेरेमी को बाहर शूटिंग करते और प्रशंसकों को उनकी तस्वीरें क्लिक करते हुए देखा जा सकता है। अलवर के एक फैन की ओर से पोस्ट की गई फोटो में एक क्रू मेंबर अनिल कपूर को राजस्थान की गर्मी से बचाने के पंखा करते दिख रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन के मुताबिक, इस सीरीज की शूटिंग अलवर के धोलागढ़ी देवी मंदिर में हुई है।
4 of 4
जेरेमी रेनर
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि मार्वल की एवेंजर्स सीरीज की वजह से जेरेमी पूरे भारत में काफी फेमस हैं। एवेंजर्स में उनके किरदार हॉकआई को भारतीय दर्शकों ने भी काफी पसंद किया था। इस फिल्म के बाद आई वेब सीरीज हॉकआई को भारत समेत दुनियाभर में खूब वाहवाही मिली थी।