अमेरिकी सिंगर व ऐक्ट्रेस जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) और रिटायर्ड बेसबॉल खिलाड़ी एलेक्स रोड्रिगेज (Alex Rodriguez) इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। खबरें हैं कि दोनों मार्च के आखिरी तक शादी कर सकते हैं। अगर ये दोनों विवाह बंधन में बंध गए, तो सबसे रईस दंपतियों की सूची में इनका नाम दर्ज हो सकता है। क्योंकि दोनों के पास बेशुमार दौलत है।
2 of 6
Jennifer Lopez, Alex Rodriguez
- फोटो : social media
खबरों की मानें तो दोनों की संयुक्त कमाई 5351 करोड़ से भी ज्यादा की होगी। पॉप स्टार लोपेज जहां पहले 4 शादियां कर चुकी हैं, तो एलेक्स भी एक शादी कर चुके हैं और उनका तलाक भी हो चुका है। इसके अलावा मेडोना, केट हडसन, कैमरून डेज के साथ उनका नाम जुड़ चुका है।
3 of 6
Jennifer Lopez, Alex Rodriguez
- फोटो : social media
जेनिफर के साथ एलेक्स का 190 करोड़ का करार हुआ था, जिसके तहत जेनिफर को एलेक्स के लिए 10 सालों के अनुबंध पर गाना था और तभी दोनों के बीच अफेयर शुरू हुआ। जेनिफर ने बताया था कि एलेक्स ने मुझे वॉशरूम से मैजेस करके प्रपोज किया था। उन्होंने लिखा था- 'तुम बहुत खुबसूरत हो और तुम्हारे सामने ठीक-ठाक लगता हूं।' पहले रोमांस और डेटिंग के बाद 2019 में दोनों ने सगाई की थी।
4 of 6
Jennifer Lopez, Alex Rodriguez
- फोटो : social media
जेलो के नाम से मशहूर जेनिफर ने पहली शादी क्यूबाई वेटर ओजानी नोआ से 1998 में की थी और 1 साल बाद शादी टूट गई। इसके बाद उन्होंने 2001 में डांसर क्रिस जड से शादी की और 2003 में उनका तलाक हो गया। 2004 में उन्होंने सिंगर मार्क एंथोनी से शादी की और उनके 11 साल के जुड़वां बच्चे भी हैं उनसे। बाद में 2014 में एंथोनी से उनका तलाक हुआ और अब एलेक्स से उनका नया रोमांस है।
5 of 6
जेनिफर लोपेज
- फोटो : FOX NEWS
खबरें ये भी है कि दोनों ने मिलकर 100 करोड़ से भी ज्यादा का खर्च अपने नए घर के लिए किया है। दोनों का यह नया घर 4003 स्क्वेयर फीट एरिया में फैला है। जेनिफर की नेट वर्थ 2854 करोड़ है जबकि एलेक्स की 2497 करोड़। इतना ही नहीं एलेक्स और जेनिफर शानदार कारों के भी शौकीन हैं, उनके बारे में कहा जाता है कि वे कार नहीं खरीदते बल्कि उसकी डीलरपशिप ही खरीद लेते हैं। तभी तो "एलेक्स रोड्रिगुएज मर्सडीज बैंज" उनके ही नाम पर है।