फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Avatar BO Collection: 13 साल बाद भी बॉक्स ऑफिस पर छाई 'अवतार', तीन दिन में कमा डाले इतने करोड़

Mon, 26 Sep 2022 03:46 PM IST
वर्तिका तोलानी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 26 Sep 2022 03:46 PM IST
विज्ञापन
James Cameron Avatar worldwide box office REPORT: Film was re-released in India garnered a great collection
अवतार

अवतार: वे ऑफ वॉटर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज करने से पहले जेम्स कैमरून ने फिल्म के पहले पार्ट को री-रिलीज कर फैंस को बेहतरीन तोहफा दिया। मेकर्स ने इस फिल्म को 23 सितंबर यानी राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के अवसर पर 4000 से ज्यादा स्क्रिन्स पर रिलीज किया था। सिनेमाघरों में दस्तक देने के 13 साल बाद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। जी हां, जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कमाई के आंकड़े चौका देने वाले हैं। 

James Cameron Avatar worldwide box office REPORT: Film was re-released in India garnered a great collection
अवतार - फोटो : सोशल मीडिया

सामने आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार 'अवतार' ने तीन दिन में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 244 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 50,730 करोड़ रुपये हो गया है। कहा जा रहा है कि भारत में, राष्ट्रीय सिनेमा दिवस की सफलता और निर्माताओं द्वारा नवरात्रि के पहले 4 दिनों के दौरान टिकट की कीमतों को कम रखने के निर्णय की वजह से आने वाले सप्ताह में 'अवतार' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।
 

James Cameron Avatar worldwide box office REPORT: Film was re-released in India garnered a great collection
अवतार - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड निर्देशक जेम्स कैमरून की इस इंटरगैलेक्टिक एपिक फिल्म का दूसरा पार्ट साल दिसंबर में रिलीज होने वाला है। हाल ही में ट्वेंटिएथ सेंचुरी स्टूडियोज ने 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' का एक नया पोस्टर जारी करते हुए याद दिलाया था कि यह फिल्म को रिलीज होने 80 दिन रह गए हैं। मेकर्स ने लिखा, ' अवतार: द वे ऑफ वॉटर 80 दिनों में रिलीज होने जा रही है। 16 दिसंबर से सिर्फ सिनेमाघरों में।'

  •  
विज्ञापन
विज्ञापन
James Cameron Avatar worldwide box office REPORT: Film was re-released in India garnered a great collection
अवतार - फोटो : सोशल मीडिया

'अवतार पार्ट 1' के अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली पहली सिनेमाई रिलीज बनने के बाद, अब देखना यह होगा कि 'पेंडोरा' में जेक सुली और नेतिरी की कहानी के साथ इस बार जेम्स कैमरून क्या खास लेकर लौट रहे हैं। इस फिल्म के दूसरे पार्ट से सभी को बहुत उम्मीदें हैं। अब देखना यह होगा कि फिल्म के ट्रेलर को मिले लोगों के जबरदस्त रिस्पॉन्स और इतने ज्यादा बज के बाद टिकट खिड़की पर यह क्या कमाल दिखा पाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed