फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए किरदारों और नए प्रयोगों के साथ लौटी 'जुमानजी' की कहानी, इसलिए है माहौल और मामला 'नेक्स्ट लेवल'

Thu, 21 Nov 2019 03:53 PM IST
Avinash Pal पंकज शुक्ल, लॉस काबो, मेक्सिको
पंकज शुक्ल, लॉस काबो, मेक्सिको Published by: Avinash Pal Updated Thu, 21 Nov 2019 03:53 PM IST
विज्ञापन
important details of dwayne johnson Starrer Movie jumanji the next level
जुमानजी: द नेक्स्ट लेवल की टीम - फोटो : अमर उजाला

दो साल पहले बॉक्स ऑफिस पर स्टार वार्स सीरीज की फिल्म के छक्के छुड़ा देने वाली मेगा हिट फिल्म जुमानजी: वेलकम टू द जंगल की सीक्वेल जुमानजी: द नेक्स्ट लेवल इस साल रिलीज हुई सीक्वेल फिल्मों की कड़ी को अगले महीने एक नए मुकाम तक पहुंचाने जा रही है। पहली बार किसी सीक्वेल फिल्म में किरदारों की अदलाबदली (बॉडी स्वैप) हो रही है और फिल्म के लीड कलाकार ड्वेन जॉनसन की मानें तो जुमानजी की कहानी इसी के साथ अलग अलग समय और अलग अलग दुनियाओं (मल्टीवर्स) में भी प्रवेश कर रही हैं।

important details of dwayne johnson Starrer Movie jumanji the next level
जुमानजी: द नेक्स्ट लेवल - फोटो : अमर उजाला

मेक्सिको के लॉस कॉबो बीच पर प्रीमियर
फिल्म जुमानजी: द नेक्स्ट लेवल के यहां मेक्सिको के समुद्री तट लॉस कॉबो में प्रीमियर के दौरान भारत से अमर उजाला को भी आमंत्रित किया गया। फिल्म के प्रीमियर में आमंत्रित अमर उजाला इकलौता हिंदी अखबार है। प्रीमियर के बाद फिल्म के कलाकारों ने दुनिया भर से यहां आए पत्रकारों के साथ एक प्रेस कांफ्रेंस में बातचीत भी की। फिल्म के निर्देशक जेक कासदन के मुताबिक फिल्म के मूल विचार के साथ वापस लौटने के मौके के साथ इस कहानी के किरदारों का अनोखा प्रस्तुतिकरण बहुत आकर्षक है। कहानी के मूल किरदारों यानी बच्चों का अपने नए अवतारों के साथ जुमानजी के खेल में उतरना रोंगटे खड़े कर देने वाला अनुभव है।

important details of dwayne johnson Starrer Movie jumanji the next level
जुमानजी: द नेक्स्ट लेवल - फोटो : अमर उजाला

किरदारों की शारीरिक अदलाबदली
द रॉक के नाम से मशहूर ड्वेन जॉनसन ने भी फिल्म में किए गए किरदारों की शारीरिक अदलाबदली के प्रयोग को बड़ी चुनौती माना और कहा कि ये फिल्म बच्चों के साथ साथ बड़ों को भी खूब पसंद आने वाली है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि एक सुपरहिट फिल्म का सीक्वेल बनाने का दबाव पूरी टीम पर रहा है लेकिन सबने इस बार चुनौतियों का स्तर और बढ़ाया है। जुमानजी एक महागाथा है और पिछली फिल्म की कामयाबी ने जुमानजी द नेक्स्ट लेवल का स्तर ऊंचा करने के लिए सिनेमा के तमाम महारथियों को एक साथ लाने का मौका भी दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
important details of dwayne johnson Starrer Movie jumanji the next level
जुमानजी: द नेक्स्ट लेवल - फोटो : अमर उजाला

डैनी डिविटो की दिलचस्प मौजूदगी
फिल्म जुमानजी द नेक्स्ट लेवल में पिछली फिल्म के अलावा कुछ नए कलाकारों को भी शामिल किया गया है। मशहूर अभिनेता डैनी डिविटो के अलावा अभिनेत्री एवकाफिना भी इस बार खास किरदारों में नजर आएंगी। जुमानजी क्या है और कहां से इसकी कहानी की शुरुआत होती है, पढ़िए आगे।

विज्ञापन
important details of dwayne johnson Starrer Movie jumanji the next level
जुमानजी: द नेक्स्ट लेवल - फोटो : अमर उजाला

जुमानजी की असली कहानी
जुमानजी दरअसल बच्चों की इसी नाम की लेखक क्रिस वान अलसबर्ग की लिखी किताब पर आधारित है। ये किताब 1981 में प्रकाशित हुई और इसका पहला सिनेमाई रूपांतरण 1995 में रिलीज हुआ। फिल्म में मुख्य भूमिकाएं रॉबिन विलियम्स, कर्स्टन डस्ट, डेविड एलन ग्रियर, बोनी हंट, ब्रैडले पियर्स आदि ने निभाई थीं। पहली फिल्म में ये खेल एक पारलौकिक शक्तियों वाले बोर्डगेम से शुरू होता है जिसे खेलने वाले दो बच्चे अनजाने में जुमानजी की दुनिया में पहुंच जाते हैं, जहां उन्हें तीन दशक पहले यही खेल खेलते गुम हो गया एलन पेरिश मिलता है। एलन ने ये खेल बचपन में अपनी दोस्त सारा के साथ खेला था। दोनों बच्चे किस तरह से एलन को इस बोर्डगेम से बाहर लाते हैं, इसी पर जुमानजी की कहानी आधारित थी। इसी कहानी को आधार बनाकर इस फ्रेचांइजी की अब तक तीन फिल्में जुमानजी, जथूरा, जुमानजी-वेलकम टू जंगल बन चुकी हैं। सीरीज की चौथी फिल्म जुमानजी- द नेक्स्ट लेवल 13 दिसंबर को दुनिया भर में रिलीज हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed