हॉलीवुड का भारतीय प्रेम अक्सर कई मौकों पर देखने के लिए मिलता है। हॉलीवुड के कई बड़े- बड़े स्टार्स भारत आकर भारतीय परंपराओं के साथ यहां पर भक्ति के रस में सराबोर हो जाते हैं। वहीं हाल ही में अब एक बार फिर से ऐसा ही खूबसूरत नजारा देखने को मिला है। दरअसल हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ ने ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरू जग्गी वासुदेव से खासतौर पर मुलाकात की है। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
सद्गुरू जग्गी वासुदेव से मिले हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ, तस्वीरें हो रहीं वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल ये तस्वीरें खुद सद्गुरू जग्गी वासुदेव महाराज ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए साझा की हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'विल, आप और आपके परिवार के साथ समय बिताकर काफी अच्छा लगा। उम्मीद करता हूं कि धर्म हमेशा आपका मार्गदर्शन करेगा।'
Will, it was a pleasure to spend some time with you and your wonderful family. May your Sangha be strong and Dharma be your guide. -Sg #WillSmith pic.twitter.com/vaRMhbH1HU
ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीरों को काफी पसंद भी किया जा रहा है। लोग इन तस्वीरों पर कमेंट कर विल स्मिथ की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। तस्वीरों में विल स्मिथ और सद्गुरू के साथ गहरी वार्तालाप करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विल स्मिथ का भारत से गहरा नाता है। वो यहां की भारतीय पसंपराओं और भारतीय संस्कृति से बेहद प्रभावित हैं। विल स्मिथ को कई बार भारत दर्शन पर देखा गया है। बीते साल वो हरिद्वार की प्रसिद्ध गंगा आरती में भी सम्मिलित हुए थे। इसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा भी की थीं। जिन्हें देख उनके भारतीय प्रशंसक बेहद खुश हो गए थे। वहीं विल स्मिथ ने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम करने की इच्छा जाहिर की है।
बात करें विल स्मिथ के वर्कफ्रंट की तो विल इसी साल की शुरुआत में फिल्म 'Bad Boys for Life' में नजर आए थे। ये फिल्म इसी साल जनवरी में जब कोरोना दुनिया में नहीं पैला था उस समय रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों का बढ़िया रिस्पॉन्स मिला था।
पढ़ें: बचपन में हुमा कुरैशी की फ्रॉक पहन लेते थे साकिब सलीम, 'द कपिल शर्मा शो' पर किया खुलासा