'फॉलआउट' में टॉम क्रूज का यह है रियल खतरनाक हेलीकॉप्टर स्टंट, देखते ही छूट जाएंगे पसीने
चलिए आपको बताते हैं कि दमदार एक्टर टॉम क्रूज फिल्म मिशन इम्पॉसिबल की छठी सीरिज के बार में। फिल्म का नाम है 'फॉलआउट'। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में लॉन्च हुआ है। ऐसे में टॉम ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म में किए अपने रियल खतरनाक स्टंट को एक वीडियों के जरिए शेयर किया है।
I've always wanted to do a sequence like this. Here's a look at the helicopter stunt from #MissionImpossible. pic.twitter.com/C1cXFPiBZV
इतना ही नहीं टॉम ने इस वीडियो के साथ एक कैप्शन भी डाला है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है। उन्हें हमेशा से ऐसे स्टंट की तलाश रहती है, यहां देखिए हैलीकॉप्टर स्टंट।' बता दें कि इस स्टंट के दौरान प्रोड्क्शन हाउस और एक्शन टीम मौजूद थी जो इस स्टंट की एक-एक बात का ख्याल कर रही थी।
बता दें कि टॉम के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 2 लाख 60 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं, इसके साथ ही 15 हजार लोग वीडियो को लाइक कर चुके हैं। वीडियो में फैंस कमेंट कर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं।
टॉम क्रूज के ट्विटर पर 6 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। टॉम के वीडियो में कुछ लोगों ने कमेंट कर लिखा है। 'आप में दीवानगी है और इसलिए हम आपको प्यार करते हैं। कुछ लोगों ने लिखा, मिशन इम्पॉसिबल में सबकुछ रियल होता है। इसलिए ही हम उसे पसंद करते हैं।