दुखद: अभिनेता टीम रोथ के बेटे कॉर्मैक का लम्बी बीमारी के बाद निधन, महज 25 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
हॉलीवुड के जाने माने संगीतकार और अभिनेता टीम रोथ के बेटे कॉर्मैक का निधन हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ते हुए महज 25 साल की उम्र में कॉर्मैक ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। कॉर्मैक के परिवार ने इस दुखद खबर की जानकारी देते हुए बयान जारी किया है। उन्होंने बताया कि 16 अक्तूबर को कॉर्मैक रोथ ने ‘‘अपने परिवार की मौजूदगी में शांति से अंतिम सांस ली, जो उसे बेहद प्यार करता था’’।
यह भी पढ़ें: सबसे युवा स्वतंत्रता सेनानी थे शाहरुख के पिता, जन्मदिन पर एक्टर के परिवार के बारे में जानें
बता दें कि कॉर्मैक रोथ बेनिंगटन कॉलेज के स्नातक निर्माता, संगीतकार और एक बेहतरीन म्यूजिशियन थे। उन्होंने साल 2021, में अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस बात का खुलासा किया था कि, उन्हें स्टेज 3 जर्म सेल कैंसर है। गौरतलब है कि उनके पिता अभिनेता टीम रोथ ‘रिजरवॉयर डॉग्स’, ‘पल्प फिक्शन’ और ‘द इनक्रेडिबल हल्क’ जैसी हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनके परिवार में उनके माता-पिता, टिम और निक्की रोथ तथा भाई हंटर रोथ हैं।
यह भी पढ़ें: असल जिंदगी में भी किंग हैं बॉलीवुड के बादशाह, एक दिन में ही कमा लेते हैं करोड़ों रुपये