फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Henry Silva: हॉलीवुड एक्टर हेनरी सिल्वा का निधन, 95 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sun, 18 Sep 2022 01:43 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 18 Sep 2022 01:43 PM IST
सार

रविवार सुबह हॉलीवुड से एक बुरी खबर सामने आई है। फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता हेनरी सिल्वा का निधन हो गया है। हेनरी ने 95 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

विज्ञापन
Hollywood actor Henry Silva passed away at the age of 95
हेनरी सिल्वा का निधन - फोटो : Social media

रविवार सुबह हॉलीवुड से एक बुरी खबर सामने आई है। फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता हेनरी सिल्वा का निधन हो गया है। हेनरी ने 95 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। विदेशी मीडिया के मुताबिक अभिनेता का निधन बुधवार को प्राकृतिक वजहों से हुआ। ‘ओसियन इलेवन’ और ‘द मंचूरियन कैंडिडेट’ जैसी फिल्मों में नजर आएं हेनरी ने हमेशा गैंगस्टर और विलेन का किरदार ही निभाया। उनके बेटे स्कॉट सिल्वा ने अभिनेता के निधन की खबर की पुष्टि की है।

 

Hollywood actor Henry Silva passed away at the age of 95
हेनरी सिल्वा - फोटो : Social media

अभिनेता के निधन की खबर सामने आने के बाद से ही इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सभी सोशल मीडिया के जरिए अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। करियर की बात करें तो सिल्वा ने सिनात्रा के साथ कई फिल्मों में अभिनय किया। इन फिल्मों में 1960 की रैट पैक क्लासिक ‘ओसियन इलेवन’, जिसमें डीन मार्टिन और सैमी डेविस जूनियर और 1962 की वेस्टर्न ‘सार्जेंट्स 3’ शामिल हैं।

Hollywood actor Henry Silva passed away at the age of 95
हेनरी सिल्वा - फोटो : Social media

हेनरी के निधन पर डीन मार्टिन की बेटी डीना मार्टिन ने ट्विटर पर पोस्ट किया, “ प्यारे दोस्त हेनरी सिल्वा के जाने दिल टूट गया है। सबसे अच्छे, दयालु और सबसे प्रतिभाशाली लोगों में से एक, जिसे मुझे अपना दोस्त को बुलाने की खुशी मिली है। वह ‘ओसियन इलेवन’ फिल्म के कलाकारों के आखिरी जीवित सदस्य थे। हेनरी, आपको हम बहुत प्यार करते हैं और आपको हमेशा याद किया जाएगा।”
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hollywood actor Henry Silva passed away at the age of 95
हेनरी सिल्वा - फोटो : Social media

ब्रुकलीन में जन्में हेनरी सिल्वा ने फिल्म ‘ब्रॉडवे एंड लेटर’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। 90 के दशक के आखिर तक वह फिल्मों और टीवी सीरीज में नजर आने लगे थे। उन्होंने अपने करियर में विलेन कई सारे किरदार निभाए। हेनरी ने साल 1963 में आई फिल्म ‘जॉनी कूल’ में एक हत्यारे की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा एक्टर ने ‘सुपरमैन’ और ‘बैटमैन’ में बेन के लिए अपनी आवाज भी दी थी। हेनरी का जाना फिल्म जगत के लिए बड़ा नुकसान है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed