फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jada Pinkett Smith: जब जैडा के लिए बाथरूम में जाकर जोर-जोर से रोए थे विल स्मिथ, पहली नजर में हार बैठे थे दिल

Sun, 18 Sep 2022 09:41 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 18 Sep 2022 09:41 AM IST
विज्ञापन
Jada Pinkett Smith Birthday Know About her love story with will smith and their marriage
विल स्मिथ, जैडा पिंकेट स्मिथ - फोटो : Social Media

94वें ऑस्कर 2022 को कोई नहीं भूल सकता है। जब भी इस साल के ऑस्कर की चर्चा होगी तो सबसे पहले इसके स्टेज पर हुआ थप्पड़ कांड याद आएगा। दरअसल, हॉलीवुड के बेहतरीन और नामचीन कलाकारों में से एक विल स्मिथ ने अपनी पत्नी जैडा पिंकेट का मजाक उड़ाने पर क्रिस रॉक को मंच पर ही थप्पड़ जड़ दिया था। इस घटना को देख क्रिस रॉक के साथ-साथ सभी अचंभित रह गए थे। विल स्मिथ उन सितारों में से हैं, जो न केवल स्क्रीन पर अपने प्रदर्शन से दर्शकों को आकर्षित करते हैं बल्कि उनकी निजी जिंदगी भी उतनी ही आकर्षक है। विल अपनी पत्नी जैडा से बहुत प्यार करते हैं और यही वजह रही कि उन्हें क्रिस रॉक का मजाक बर्दाश्त नहीं हुआ। आज यानी 18 सितंबर को विल स्मिथ की पत्नी और अभिनेत्री जैडा पिंकेट स्मिथ अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर हम आपको दोनों एक्टर्स की लव स्टोरी बताने जा रहे हैं।

Jada Pinkett Smith Birthday Know About her love story with will smith and their marriage
विल स्मिथ, जैडा पिंकेट स्मिथ - फोटो : Social Media

ऐसे हुई थी पहली मुलाकात
जैडा पिंकेट स्मिथ एक अमेरिकी अभिनेत्री, निर्माता और पटकथा लेखक भी हैं। उन्हें करियर का पहला बड़ा ब्रेक साल 1996 में फिल्म 'द न्यूटी प्रोफेसर' से मिला था। उसके बाद उन्होंने 'सेट इट ऑफ', 'स्क्रीम 2', 'अली', 'द मैट्रिक्स रीलोडिड' जैसी कई अन्य फिल्मों में भी अभिनय किया। विल स्मिथ और जैडा पिंकेट की पहली मुलाकात तब हुई, जब पिंकेट मशहूर अमेरिकी सिटकॉम 'द फ्रेश प्रिंस ऑफ बेल-एयर' का ऑडिशन देने गई थीं। पिंकेट सिटकॉम में स्मिथ के किरदार की प्रेमिका की भूमिका के लिए ऑडिशन देने वहां गई थीं, लेकिन उन्हें मौका नहीं दिया गया। उनकी उम्र वह भूमिका निभाने के लिए बहुत कम थी। यहीं से विल स्मिथ और जैडा पिंकेट की असाधारण प्रेम कहानी शुरू हुई। भले ही पिंकेट, स्मिथ की ऑन-स्क्रीन प्रेमिका नहीं हो बन पाईं थी, लेकिन वह निश्चित रूप से उनकी ऑफ-स्क्रीन पसंद बन गई थीं। दरअसल, विल स्मिथ पिंकेट को पहली नजर में ही दिल दे बैठे थे। 

Jada Pinkett Smith Birthday Know About her love story with will smith and their marriage
विल स्मिथ, जैडा पिंकेट स्मिथ - फोटो : Social Media

जब जैडा के लिए बाथरूम में जाकर रोए स्मिथ
इस पहली मुलाकात के बाद ही दोनों का मिलना-जुलना बढ़ता गया और कुछ ही दिनों बाद दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी थी। विल स्मिथ और जैडा पिंकेट ने साल 1995 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। स्मिथ ने एक टॉक शो में कबूल किया थे कि डेटिंग शुरू करने से पहले ही वह जैडा को दिल दे बैठे थे। लेकिन वह उस समय कुछ भी नहीं कर पा रहे थे क्योंकि उस वक्त वह शैरी जैंपिनो के साथ शादीशुदा थे। वह अपनी पत्नी को तलाक भी नहीं देना चाहते थे। स्मिथ ने एक इंटरव्यू में कबूल किया था कि 'एक बार मैं शैरी के साथ डिनर करने गया और मैं बाथरूम में जाकर रोने लगा और जोर-जोर से हंसने लगा। मुझे पता था कि मैं वह व्यक्ति नहीं हूं जिसके साथ मैं अभी हूं और मुझे यह भी पता था कि मुझे जैडा के साथ रहना चाहिए। लेकिन मेरी हाथ बंधे थे।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jada Pinkett Smith Birthday Know About her love story with will smith and their marriage
विल स्मिथ, जैडा पिंकेट स्मिथ - फोटो : Social Media

तलाक के बाद शुरू की डेटिंग
उस दिन के बाद स्मिथ ने ठान लिया था कि वह जैडा के साथ ही रहेंगे और उनके इस भाव को शैरी जैंपिनो ने समझा। बाथरूम में हुई इस घटना के तुरंत बाद, जैंपिनो ने तलाक के लिए अर्जी दी और आखिरकार, स्मिथ इस रिश्ते से आजाद हो पाए। इसके बाद, स्मिथ ने जैडा को अपने प्यार के बारे में बताया। बस वहीं से दोनों के बीच रोमांस की शुरुआत हुई। साल 1995 के आखिर तक विल स्मिथ का आधिकारिक रूप से तलाक हो गया था, जिसके बाद जैडा और विल ने डेटिंग शुरू की। दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, विल स्मिथ और जैडा पिंकेट दिसंबर 1997 में शादी के बंधन में बंध गए। आपको बता दें कि जब दोनों की शादी हुई थी, तब जैडा पिंकेट तीन महीने की प्रेग्नेंट थीं। विल स्मिथ और जैडा पिंकेट स्मिथ के दो बच्चे हैं, जेडन स्मिथ और विलो स्मिथ। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed