ऑल माय चिल्ड्रन' स्टार कैमरून मैथिसन के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा किया है कि वो कैंसर से जंग लड़ रहे हैं। उन्हें रेनल कैंसर यानी कि किडनी का कैंसर है। कैमरून ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर अपने फैंस से मदद मांगी है।
इस गंभीर बिमारी से जंग लड़ रहा है ये हॉलीवुड स्टार, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर फैंस से मांगी मदद
दरअसल कैमरून ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा- 'कई कारण हैं जिनकी वजह से मैं सोशल मीडिया से प्यार करता हूं। यह मुझे आपसे जोड़े रखने में मदद करता है। यह मुझे प्लैटफॉर्म देता है जिससे कि मैं अपने मजेदार एक्सपीरियंस आपके साथ शेयर कर सकूं। लेकिन इस बार मैं आपसे मदद मांग रहा हूं. करीब एक महीने पहले मैंने MRI करवाई थी।'
इसके आगे पोस्ट में कैमरून ने लिखा- 'इसमें सामने आया कि मेरी दाहिनी किडनी में एक ट्यूमर है। अच्छी खबर ये है कि ये शरीर के दूसरे भागों तक नहीं फैला है। डॉक्टरों का कहना है कि मेरे हेल्दी लाइफ स्टाइल और डाइट ने इसे बढ़ने से रोकने में मदद की है। डॉक्टरों का ये भी सोचना है कि ये करीब दस सालों से मेरे शरीर में बढ़ रहा था।'
View this post on Instagram
A post shared by Cameron Mathison (@cameronmathison) on
पोस्ट के आखिर में कैमरून ने लिखा- 'मेरी सर्जरी 12 सितंबर को होने वाली है। मुझे आशा है कि मुझे आपकी तरफ से पॉजिटिव विचार और दुआएं मिलेंगी। जो भी आपको सहज लगे।' इसके साथ ही कैमरून ने अपने डॉक्टर, परिवार, दोस्तों और फैंस को भी शुक्रिया कहा है और उनके लिए दुआ मांगने की बात कही।
पढ़ें: साहिल ने दिखाई बॉडी तो चेहरा छिपाती दिखीं सुहाना खान, देखें सेलेब्स के Instagram फोटोज