इसी महीने में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल अभिनेत्री हेमा मालिनी और मशहूर गीतकार प्रसून जोशी को इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस बारे में गुरुवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने जानकारी दी। 52वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) का आयोजन 20-28 नवंबर के बीच गोवा में किया जाएगा।
Filmy Wrap: हेमा मालिनी- प्रसून जोशी को पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर अवॉर्ड और जुड़वा बच्चों की मां बनीं प्रीति जिंटा, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) के घर खुशियों ने दस्तक दी है। 46 साल की उम्र में प्रीति जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने दोनों बच्चों के नाम की भी घोषणा कर दी है। प्रीति ने अपने बच्चों का नाम जय जिंटा गुडइनफ और जिया जिंटा गुडइनफ रखा है। प्रीति ने सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है।
बॉलीवुड इंडस्ट्री की ‘पंगा गर्ल’ यानी अभिनेत्री कंगना रणौत इन दिनों विवादों में फंसी हुई हैं। कंगना ने महात्मा गांधी के अंहिसा के विचारों का मजाक उड़ाया था। उन्होंने महात्मा गांधी को सत्ता का लालची तक कह दिया था। कंगना के इस बयान की पूरे देश में आलोचना हो रही है। इतना ही नहीं, कंगना रणौत के खिलाफ लगातार देश के अलग-अलग जगह में एफआईआर दर्ज हो रही है और उन्हें जेल में भेजने की मांग की जा रही है। इन सबके बीच कंगना रणौत के बयान का अब महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि थप्पड़ मारने वास्ते दूसरा गाल देने के लिए गांधी से नफरत करने वालों की तुलना में अधिक साहस की आवश्यकता होती है।
तुषार गांधी का कंगना को करारा जवाब: थप्पड़ के लिए दूसरा गाल बढ़ाना भी साहस का काम, सभी नहीं कर सकते
बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा रह चुकीं अभिनेत्री उर्फी जावेद को सुर्खियों में रहना आता है। वह अपने बोल्ड एवं सेक्सी अवतार और बोल्ड वीडियो के जरिए अक्सर ट्रोल होती रहती हैं। चाहे इंस्टाग्राम पर हो या सार्वजिक तौर पर एयरपोर्ट या अन्य जगह उर्फी का ड्रेस सेंस अक्सर फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचता है। इससे पहले उनको एक वीडियो में उनके जिप ओपन होने के कारण यूजर्स ने जमकर ट्रोल किया था। बोल्ड आउटफिट को लेकर उनकी आलोचना हुई थी। लेकिन, अब उन्होंने फिर से इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपनी कमर लचका रही हैं।
कुछ दिनों पहले कंगना रणौत ने महात्मा गांधी को सत्ता का लालची बताया था। अब शिवसेना सांसद कृपाल तुमाने ने कंगना रणौत पर निशाना साधा है। कृपाल तुमाने का कहना है कि गांधी जी अगर सत्ता के लालची होते तो उस समय प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति सब कुछ बन सकते थे। कंगना रणौत को क्या करके पद्म श्री मिला, किसके पांव चाटने से ये दिल्ली के सभी सांसद, विधायक बहुत अच्छे से जानते हैं।
गांधी जी सत्ता के लालची: कंगना रणौत के बयान पर भड़के शिवसेना सांसद, बोले- क्या करके मिला पद्मश्री?