फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Black Adam: जानिए कहां से आया डीसी कॉमिक्स का नया हीरो ब्लैक एडम, एडवांस बुकिंग में अब तक कमाए इतने करोड़

Wed, 19 Oct 2022 06:22 PM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 19 Oct 2022 06:22 PM IST
विज्ञापन
DC Extended Universe New Hero Black Adam Arrives in India a day before America amidst weak advance booking
ब्लैक एडम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अमेरिका से एक दिन पहले भारत में रिलीज होने जा रही डीसी कॉमिक्स के नए किरदार ब्लैक एडम की इसी नाम की फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी सुस्त नजर आ रही है। सिनेमाघरों में दो बड़ी हिंदी फिल्मों ‘थैंक गॉड’ और ‘राम सेतु’ की रिलीज का इंतजार कर रहे देसी दर्शकों ने डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स (डीसीईयू) की इस 11वीं फिल्म को कतई भाव नहीं दिया है। फिल्म को देश विदेश में वार्नर ब्रदर्स कंपनी रिलीज कर रही है, लेकिन मार्वल की फिल्मों पर फिदा रहने वाले भारतीय दर्शक इस फिल्म को लेकर ज्यादा उत्साहित नजर नहीं आ रहे हैं।

DC Extended Universe New Hero Black Adam Arrives in India a day before America amidst weak advance booking
ब्लैक एडम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कौन है ब्लैक एडम?
डीसीईयू की पिछली फिल्म ‘शैजेम’ में स्पेशल अपीयरेंस में दिखे ब्लैक एडम को उस फिल्म में विलेन के तौर पर पेश किया जाना था, लेकिन बाद में इसके निर्माताओं ने इस किरदार को एक अलग फिल्म देने का फैसला किया। ब्लैक एडम एक ऐसे किरदार का नाम है जो कानदाक की जेल में पांच हजार साल से बंद था। इंसाफ के उसके बेरहम तरीके से जस्टिस सोसाइटी ऑफ अमेरिका का ध्यान उसकी तरफ जाता है और इसके सदस्य ब्लैक एडम को विलेन की बजाय एक हीरो बनने के लिए प्रेरित करते हैं। इन सारे लोगों को मिलकर एक ऐसी ताकत को रोकना है जो ब्लैक एडम से भी ज्यादा शक्तिशाली है।
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के 10 साल पूरे होने पर भावुक हुए करण जौहर, आलिया, वरुण और सिड को बताया अपना बच्चा

DC Extended Universe New Hero Black Adam Arrives in India a day before America amidst weak advance booking
ब्लैक एडम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पियर्स ब्रॉसनन पर सबकी नजर
फिल्म ‘ब्लैक एडम’ में हॉलीवुड अभिनेता पियर्स ब्रॉसनन की भी एक खास भूमिका है। पियर्स कभी जेम्स बॉन्ड का किरदार बड़े परदे पर करने के लिए भारत में भी खूब लोकप्रिय रहे हैं। इस फिल्म से उनकी शोहरत का भी नया इम्तिहान होना है। अमेरिका में 21 अक्तूबर को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘ब्लैक एडम’ भारत समेत कई देशों में 20 अक्तूबर को रिलीज हो रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग कई दिनों से चल रही है लेकिन बुधवार दोपहर तक के आंकड़े बता रहे हैं कि फिल्म की पहले दिन का कलेक्शन 10 करोड़ तक पहुंचने के आसार भी कम ही हैं।
Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित ने की ओटीटी की तारीफ, बोलीं- इसकी वजह से ‘माजा मा’ जैसी बोल्ड फिल्में बनाना हुआ संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
DC Extended Universe New Hero Black Adam Arrives in India a day before America amidst weak advance booking
ब्लैक एडम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

उम्मीद से कम रही ओपनिंग
फिल्म ‘ब्लैक एडम’ की एडवांस बुकिंग के आंकड़े बुधवार दोपहर तक सिर्फ एक करोड़ 16 लाख रुपये तक पहुंच सके हैं। फिल्म सामान्य संस्करण के अलावा थ्रीडी और आईमैक्स में भी रिलीज हो रही है और ये फिल्म अंग्रेजी के अलावा हिंदी व तेलुगू में भी रिलीज हो रही है। फिल्म के हिंदी संस्करण को लेकर इसका ट्रेलर आने के बाद दर्शकों में काफी रुचि देखी गई लेकिन रिलीज के हफ्ते में फिल्म का खास प्रचार उत्तर भारतीय राज्यों में नहीं दिख रहा है।
Pathaan: दो नवंबर को शाहरुख खान देंगे फैंस को तोहफा? ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा 'पठान टीजर'

विज्ञापन
DC Extended Universe New Hero Black Adam Arrives in India a day before America amidst weak advance booking
ब्लैक एडम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हॉलीवुड टॉप 10 ओपनर्स
भारत में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों में पहले दिन सबसे ज्यादा ओपनिंग लेने वाली 10 फिल्में इस प्रकार हैं और इनमें एक भी फिल्म डीसीईयू की शामिल नहीं है:
 

फिल्म   पहले दिन की ओपनिंग (करोड़ रुपये में)
 
एवेंजर्स एंडगेम (2019)   53.10
स्पाइडरमैन नो वे होम (2021)  32.67
एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर (2018)  31.30
डॉ. स्ट्रेंज 2 (2022) 28.35
थॉर: लव एंड थंडर (2022) 18.20
फास्ट एंड फ्यूरियस: हॉब्स एंड शॉ (2019)   13.15
कैप्टन मार्वल (2019)      12.75
डेडपूल 2 (2018)  11.25
द लॉयन किंग (2019 11.06
एवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन (2015) 10.98

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed