मार्वल सिनेमैटिक स्टूडियोज ने अपनी मशहूर फिल्म 'ब्लैक पैंथर' का विस्तार करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म के दूसरे पार्ट 'ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर' इन दिनों आए दिन चर्चाओं में बनी रहती है। दो महीने पहले इसका ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। जैसे-जैसे 'ब्लैक पैंथर 2' की रिलीज डेट नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे लोगों के बीच इसका जबरदस्त क्रेज बनता जा रहा है। अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है, जो सभी को चौंका सकता है।
2 of 4
ब्लैक पैंथर 2, एवेंजर्स एंडगेम
- फोटो : Social Media
रेयान कूगलर द्वारा निर्देशित इस सुपरहीरो फिल्म ने रिलीज होने से पहले ही अपने नाम एक रिकॉर्ड कर लिया है। दरअसल, 'ब्लैक पैंथर: ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर' मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के इतिहास में दूसरी सबसे लंबी फिल्म बन गई है। इस बात की पुष्टि कई प्रमुख थिएटर मालिकों ने की है। उनके अनुसार, 'ब्लैक पैंथर 2 का थिएट्रिकल रन टाइम 2 घंटे 41 मिनट है।' फिल्म के रन टाइम की पुष्टि खुद डिज्नी ने की है। मार्वल की सबसे लंबी फिल्मों की लिस्ट में दूसरा स्थान पाने वाली 'ब्लैक पैंथर 2' एवेंजर्स: एंडगेम से पीछे रह गई है।
3 of 4
ब्लैक पैंथर 2
- फोटो : Social Media
मार्वल की सबसे लंबी फिल्मों की लिस्ट में पहले नंबर पर 'एवेंजर्स: एंडगेम' है। इस फिल्म का रन टाइम 3 घंटे और 1 मिनट का है। नवंबर में सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही 'ब्लैक पैंथर 2' अपने पहले पार्ट से पूरी 26 मिनट लंबी है। साल 2018 में रिलीज हुए फिल्म के पहले पार्ट का रन टाइम 2 घंटे और 15 मिनट का था। इस फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही धमाल मचा दिया था। 'ब्लैक पैंथर' ने दुनियाभर में 1.34 बिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की थी, जिसकी वजह से आज भी यह फिल्म अब तक की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली एकल सुपरहीरो फिल्म बनी हुई है।
4 of 4
Black Panther Wakanda Forever Trailer
- फोटो : सोशल मीडिया
'ब्लैक पैंथर 2' के ट्रेलर ने भी रिलीज होते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत में समुद्र का सुंदर नजारा दिखाई दे रहा है और बैकग्राउंड में एक गाना चल रहा है। एंजेला बैसेट बेसेंट समुद्र को निहारती नजर आ रही हैं। फिर एक आलीशान महल दिखाया गया है और एंजेला बैसेट एक कुर्सी पर विराजमान हैं। ट्रेलर में एक्शन के साथ-साथ इमोशंस भी भरपूर मात्रा में दिखा गए हैं। फिल्म का ट्रेलर कहीं न कहीं आपको भावुक कर देगा। ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से ही दर्शक इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। 'ब्लैक पैंथर 2' 11 नवंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।