फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: अमेरिका की रनवे मॉडल्स में गिनी जाती हैं केंडल जेनर, मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट से बटोरी थीं सुर्खियां

Wed, 03 Nov 2021 09:17 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 03 Nov 2021 09:17 AM IST
विज्ञापन
Birthday: Kendall Jenner is counted among Americas runway models made headlines by nude photoshoot for the magazine
केंडल जेनर - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर अमेरिकी मॉडल केंडल जेनर हर साल तीन नवंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। केंडल का जन्म 3 नवंबर 1995 को लॉस एंजिल्स में हुआ था। वह मशहूर मॉडल किम कार्दशियन की छोटी बहन हैं। केंडल जेनर अमेरिका की मशहूर हस्तियों में से एक हैं। उनके चाहने वाले पूरी दुनिया में बहुत हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की संख्या करोड़ों में हैं। केंडल जेनर की गिनती अमेरिका की रनवे मॉडल्स में होती है। 

केंडल जेनर ने उस समय काफी सुर्खियां बटोरी थीं, जब उन्होंने 'लव' मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था। उनके इस फोटोशूट की जमकर चर्चा हुई थी। वह किम कार्दशियन की सौतेली बहन हैं। हालांकि, उन्हें यह बिल्कुल भी पसंद नहीं कि उनकी पहचान कार्दशियन बहनों की वजह से हो। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें यह बिल्कुल पसंद नहीं कि उनकी बहनों की वजह से उन्हें अटेंशन मिले। इतना ही नहीं केंडल जेनर अटेंशन की वजह से कई बार अपनी बहनों को अपने फैशन शो में जाने से भी मना कर चुकी हैं। 

Birthday: Kendall Jenner is counted among Americas runway models made headlines by nude photoshoot for the magazine
केंडल जेनर - फोटो : सोशल मीडिया

निजी जिंदगी की बात करें तो केंडल जेनर अपनी बहन काइली जेनर के साथ मिलकर केंडल और काइली नामक ब्रांड के कपड़े डिजाइन करती हैं। केंडल जेनर अपनी बहन काइली के साथ मिलकर एक एडल्ट उपन्यास भी लिख चुकी हैं।

Birthday: Kendall Jenner is counted among Americas runway models made headlines by nude photoshoot for the magazine
केंडल जेनर - फोटो : सोशल मीडिया

केंडल और काइली के उपन्यास के नाम 'रेबेल्स: सिटी ऑफ इंद्र' है। यह किताब उन्होंने साल 2014 में रिलीज की थी। हालांकि, उनकी यह किताब ज्यादा मशहूर नहीं हो पाई थी। केंडल जेनर के कई अफेयर्स की खबरें भी अक्सर सुर्खियों में रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday: Kendall Jenner is counted among Americas runway models made headlines by nude photoshoot for the magazine
केंडल जेनर - फोटो : सोशल मीडिया

हाईस्कूल के दौरान तो उनका कई लड़कों के साथ नाम जुड़ा था। इसके अलावा केंडल जेनर के अफेयर्स की खबरें फुटबॉलर जूलियन ब्रूक्स और गायक हैरी स्टाइल्स सहित एश्टन इरविन के साथ सुनने को मिल चुकी हैं।

विज्ञापन
Birthday: Kendall Jenner is counted among Americas runway models made headlines by nude photoshoot for the magazine
केंडल जेनर - फोटो : सोशल मीडिया

यही नहीं केंडल का नाम मशहूर गायक जस्टिन बीबर के साथ भी जुड़ चुका है। हालांकि, केंडल और जस्टिन ने हमेशा एक-दूसरे को दोस्त बताया है। केंडल जेनर साल 2007 में शुरू हुए रियलिटी शो 'कीपिंग अप विथ द कार्दशियां' में भी नजर आ चुकी हैं। इसके साथ ही साल 2012 में उन्हें फिल्म 'हवाई फाइव-ओ' के एक एपिसोड में भी देखा गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed