दिग्गज अभिनेता बिल मैसी का 97 साल की उम्र में निधन
बिल मैसी का निधन, ऑस्कर के लिए 32 एनिमेटेड फिल्मों का आवेदन, पढ़ें हॉलीवुड की पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन में 'वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड' की रिलीज पर लग सकती है रोक
फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड' को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि इस फिल्म की रिलीज पर चीन में रोक लग गई है। अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे की खबर के अनुसार फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड' की चीन में रिलीज पर मशहूर कलाकार ब्रूस ली की बेटी की वजह से रोक लगाई गई है। उनकी बेटी का कहना है कि इस फिल्म में उनके पिता के किरदार सही तरीके से नहीं दिखाया गया है। इसके लिए ब्रूस ली की बेटी ने चीन के राष्ट्रीय फिल्म प्रशासन से शिकायत भी की है। फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड' को चीन में 25 अक्टूबर को रिलीज होना था।
एंजेलिना जोली के बच्चे नहीं बनना चाहते कलाकार
हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली अपने बच्चों को अभिनय सीखने और करने के लिए प्रेरित करती हैं लेकिन उनका कोई भी बच्चा अभिनय नहीं करना चाहता। एंजेलिना जोली छह बच्चों की मां हैं, लेकिन छह में से उनका कोई भी बच्चा कलाकार नहीं बनना चाहता है। एंजेलिना जोली के अनुसार अभिनय के अलावा उनके बच्चे अन्य पेशों में खुद को कामयाब बनाना चाहते हैं। साल 2014 में आई एंजेलिना जोली की फिल्म मेलफिसेंट में उनकी बेटी Vivienne ने अभिनय किया था। लेकिन एंजेलिना ने बताया कि बावजूद इसके Vivienne कलाकार नहीं बनना चाहती हैं।
क्रिस हेम्सवर्थ का वर्कआउट वीडियो वायरल
हॉलीवुड पर्दे पर थॉर से सुर्खियां बटोरने वाले अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अक्सर अपने वर्कआउट का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा भी करते रहते हैं। एक बार फिर से उन्होंने अपने वर्कआउट वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस वीडियो में क्रिस हेम्सवर्थ का अंदाज उनके फैंस को दीवाना बना देगा। जी हां वीडियो में वह खुद को फिट रखने के लिए बेहद शानदार तरीके से वर्कआउट करते दिख रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
A post shared by Chris Hemsworth (@chrishemsworth) on
इस बार एनिमेटेड फीचर श्रेणी 32 फिल्मों ने किया आवेदन
ऑस्कर 2020 में इस 32 एनिमिटिड फिल्मों ने ऑस्कर 2020 में सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर श्रेणी के लिए कुल 32 एनिमेटेड फिल्मों ने आवेदन किया है। इनमें से कुल पांच फिल्मों को लेकर ऑस्कर नामंकन के लिए चिन्हित किया जाएगा। 32 एनिमिटिड फिल्मों में डिजनी की टॉय स्टोरी 4 और फ्रोजन 2 भी शामिल है। गौरतलब है कि ऑस्कर अवार्ड अगले साल 13 जनवरी को घोषित किए जाएंगे।