फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Avengers:Infinity War हिंदी ट्रेलर रिलीज, दमदार डायलॉग और एक्शन जीत लेंगे दिल

Tue, 13 Mar 2018 04:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Mar 2018 04:14 PM IST
विज्ञापन
Avengers Infinity War new trailer has been release in Hindi
अपने जबरदस्त एक्शन सीन और ढेर सारे सुपरहीरो से भरपूर हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्सः इनफिनिटी वॉर' का हिंदी ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर को सोशल मीडिया पर काफी लोग पसंद कर रहे हैं। फिल्म 'एवेंजर्सः इनफिनिटी वॉर' एवेंजर्स सीरीज की तीसरी और मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की 19वीं फिल्म है। 
Avengers Infinity War new trailer has been release in Hindi
इस फिल्म में अब तक के सबसे ज्यादा करीब 40 सुपरहीरो हैं,जो विलेन थानोस से लड़ते नजर आएंगे। 2 मिनट 30 सेकेंड के इस ट्रेलर में आयरनमैन, स्पाइडरमैन, थॉर, कैप्टन अमेरिका, ब्लैक विडो और विजन जैसे सुपरहीरो नजर आ रहे हैं। ट्रेलर को देखने से पता चलता है कि इस फिल्म में सभी एक्टर्स के डायलॉग भी काफी दमदार हैं। 
Avengers Infinity War new trailer has been release in Hindi
बेशक इस फिल्म में ढेर सारे सुपरहीरो हैं, लेकिन फिल्म का विलेन थानोस भी उतना ही शक्तिशाली है। यह बात उनके इस डायलॉग से साबित होती है, जब वह सुपरहीरोस को ललकारते हुआ कहता है कि ' जल्दी ही मैं तुम्हें याद दिलाऊंगा कि हार क्या होती है, लाचार होना क्या होता है, अच्छाई कैसे दम तोड़ती है। चाहे जो भी कर लो, बच नहीं पाओगे, मौत तुम्हारी पक्की है।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Avengers Infinity War new trailer has been release in Hindi
Avengers: Infinity War को एंथनी और जो रूसो ने डायरेक्ट किया है। गौरतलब है कि 'कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर' के दौरान एवेंजर्स आपस में ही लड़ बैठते हैं। जिसके बाद उनकी टीम टूट जाती है। टीम टूटने के बाद स्टीव रोजर्स एवेंजर्स से अलग होकर दूर चला जाता है।
विज्ञापन
Avengers Infinity War new trailer has been release in Hindi
Avengers: Infinity War 4 मई 2018 को अमेरिका में रिलीज होगी लेकिन भारतीय दर्शकों के लिए अच्छी खबर यह है कि फिल्म अमेरिका से एक हफ्ते पहले यानी 27 अप्रैल, 2018 को रिलीज होगी। पहले यह फिल्म रजनीकांत की फिल्म '2.0' के साथ रिलीज होने वाली थी लेकिन उसकी रिलीज डेट आगे बढ़ गई।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed