फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Avengers Endgame director Joe Russo will promote his film india

जल्द भारत आएंगे 'अवेंजर्स: एंडगेम' के डायरेक्टर, फिल्म का करेंगे जोरदार प्रमोशन

Thu, 14 Mar 2019 01:13 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 14 Mar 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
Avengers Endgame director Joe Russo will promote his film india
Avengers 4 - फोटो : social media
मार्वल स्टूडियो की फिल्म ‘अवेंजर्स: एंडगेम’ काफी समय से चर्चा में है। यह फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज से पहले ‘अवेंजर्स: एंडगेम’ को लेकर आए दिन नई-नई थ्योरी भी सुनने को मिलती रही है। इन सबके बीच खबर है कि डायरेक्टर जो रूसो जल्द ही इस फिल्म का एशिया में प्रमोशन शुरू करने वाले हैं। 
विज्ञापन


मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो डायरेक्टर ने फिल्म के प्रमोशन के लिए एशिया में सबसे पहले भारत को चुना है। पता हो कि बीते कुछ सालों से भारत में मार्वल स्टूडियो की फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह बढ़ा है। यही वजह है कि पिछले साल आई फिल्म 'अवेंजर्स: इंफिनिटी वॉर' ने भारत में अच्छी-खासी कमाई की थी। दर्शकों के बीच फिल्म के उत्साह को देखते हुए ही जो रूसो ने भारत को सबसे पहले चुना है। 
विज्ञापन

Avengers Endgame director Joe Russo will promote his film india
Avengers - फोटो : file photo
वह अप्रैल में ‘अवेंजर्स: एंडगेम’ का प्रमोशन करने भारत आएंगे। इस दौरान वह फिल्म के फैंस से भी मुखातिब हो सकते हैं। वहीं भारत को प्रमोशन के लिए चुने जाने पर जो रूसो ने कहा- 'मैं अवेंजर्स इनफिनिटी वॉर को लेकर भारतीयों की दीवानगी से रोमांचित हूं। इस वजह से अवेंजर्स: एंडगेम को लेकर दर्शकों के इंतजार को बयां करना मुश्किल है। मैं भारत आने और फैंस से मिलने के लिए उत्साहित हूं।' 

गौरतलब है कि मार्वेल की अगली फिल्म 'अवेंजर्स-एंडगेम' की कहानी वहां से शुरू होगी, जहां एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर में थानोस की तबाही मचाता है। बीते दिनों फिल्म का दूसरा टीजर रिलीज हुआ है।  टीजर को देखकर कहा जा सकता है कि सभी सुपरहीरो थानोस का खात्मा करने के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। 30 सेकेंड का टीजर दर्शकों के दिलों को जीत लेगा।

इस टीजर में कैप्टन अमेरिका, थोर, रॉकेट, ब्लैक विडो, एंट-मैन और हॉकआई जैसे कई सुपरहीरो नजर आ रहे हैं। एंथनी और जो रूसो निर्देशित 'अवेंजर्स : एंडगेम' में रॉबर्ट डॉनी जूनियर, क्रिस हेम्सवर्थ, क्रिस इवांस और स्कारलेट जोहान्सन जैसे कलाकार हैं। भारत में यह 26 अप्रैल को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed