तकनीक, कहानी और कमाई के मामले में हॉलीवुड, बॉलीवुड से कई गुना आगे है। हर साल हॉलीवुड में ऐसी फिल्में रिलीज होती हैं जिसे देख दर्शक रोमांचित हो उठते हैं । भारतीय दर्शकों को हिंदी फिल्मों से भी ऐसी उम्मीद रहती है । लेकिन अभी भारतीय सिनेमा वीएफएक्स और तकनीक के मामले में काफी पीछे है । इस साल यानी 2019 में हॉलीवुड ने बॉक्सऑफिस पर तहलका मचाने की तैयारी कर ली है ।
हॉलीवुड में कई सुपरहीरो और 4डी फिल्में रिलीज होंगी । नए साल में फिल्मों में टेक्निकल एक्सपेरिमेंट्स किए जाएंगे। वीएफएक्स और अन्य नई तकनीकों का इस्तेमाल करके बेहतरीन कंटेट रचने की तैयारी है । मार्वल्स की अपकमिंग फिल्म एवेंजर्स एंडगेम कई मायनों में खास होगी। इसका बजट भी करीब 2500 करोड़ के करीब बताया जा रहा है ।
सीक्वल फिल्मों की बात करें तो साल 2019 में फ्रोजेन-2, द एंग्री बर्ड्स-2, द लिगो मूवी-2, जुमांजी-3, टॉय स्टोरी-4, टर्मिनेटर-6 और स्टार्स वॉर्स-9 रिलीज होंगी। इसके अलावा मेन इन ब्लैक इंटरनेशनल, गॉडजिला किंग ऑफ मास्टर्स भी बड़ी फिल्में हैं।
हाउ टू ट्रेन योअर ड्रैगन- द हिडन वर्ल्ड को इस साल नए अंदाज में पेश किया जाएगा । अलादीन और द लॉयन किंग फिल्में नई टेक्नोलॉजी के साथ दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार हैं। साथ ही बच्चों के लिए द सीक्रेट लाइफ ऑफ पेट्स, डोरा द एक्सप्लोरर, पोकेमॉन डिटेक्टिव पिकाचू और अलादीन भी रिलीज होंगी।
नए साल की सबसे बड़ी सुपरहीरो फिल्म एवेंजर्स एंडगेम होगी। इस फिल्म में मार्वल्स कॉमिक्स के करीब-करीब सभी सुपरहीरो दिखाई देंगे। इसके अलावा कैप्टन मार्वल, शाजाम, हैलबॉय, एवेंजर्स एंडगेम, डार्क फीनिक्स, स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम, द न्यू म्यूटैंट्स, जोकर और सोनिक द हैजहॉग भी इस साल रिलीज होगी।