'अवतार द वे ऑफ वॉटर' दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। भारत में भी इस फिल्म को भी दर्शकों का बहुत प्यार मिला है। यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म तेज रफ्तार से 200 करोड़ क्लब की ओर आगे बढ़ रही है। आइए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितने करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
Jhume Jo Pathaan: ‘बेशर्म रंग’ के बाद अब आएगा ‘पठान’ का यह गाना, गुरुवार को होगा शाहरुख दीपिका का नया धमाका
2 of 4
अवतार: द वे ऑफ वॉटर
- फोटो : सोशल मीडिया
जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। साल 2009 में रिलीज हुई 'अवतार' के 13 साल बाद फिल्म का यह सीक्वल बनकर तैयार हुआ, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। रिलीज के महज पांच दिनों में यह फिल्म कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी 'अवतार 2' ने कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
E.T. The Extra Terrestrial: स्टीवन स्पीलबर्ग का ओरिजनल ई.टी. मॉडल हुआ नीलाम, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
3 of 4
अवतार: द वे ऑफ वॉटर
- फोटो : social media
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पहले दिन 40.3 करोड़, दूसरे दिन 42.5 करोड़, तीसरे दिन 46 करोड़ और चौथे दिन 18.6 करोड़ का बिजनेस किया था। अब फिल्म के पांचवे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। शुरुआती आंकड़े के मुताबिक फिल्म ने मंगलवार को 16 करोड़ का बिजनेस किया है। इसके साथ ही यह फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा अब 163.40 करोड़ रुपये हो गया है।
Thank God on OTT: अजय देवगन के फैंस के लिए खुशखबरी, अब घर बैठे इस ओटीटी पर मुफ्त में देख सकते हैं 'थैंक गॉड'
4 of 4
अवतार द वे ऑफ वॉटर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म की अब तक की कमाई को देखते हुए माना जा रहा है कि दूसरे वीकएंड में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी। गौरतलब है कि इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 'ब्रह्मास्त्र' जैसी फिल्म को पीछे छोड़ दिया था। हालांकि 'केजीएफ चैप्टर 2' का रिकॉर्ड तोड़ने में यह नाकाम साबित हुई थी। बता दें कि यश स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन 53.95 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, इसका घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 434.70 करोड़ का कलेक्शन था।
Gauahar Khan: मां बनने वाली हैं गौहर खान, खास अंदाज में गुड न्यूज साझा करते हुए बोलीं- जल्द दो से तीन होंगे