Avatar 2 Trailer Review: अवतार 2 का ट्रेलर देख जेम्स कैमरून के दीवाने हुए दर्शक, सिनेमाघरों में तालियों के साथ बजीं सीटियां
जेम्स कैमरून की आने वाली फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' का फर्स्ट लुक आज बेनेडिक्ट कंबरबैच-स्टारर 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' से पहले रिवील कर दिया गया है। बता दें कि यह पहली बार है, जब 20वीं सेंचुरी स्टूडियोज ने 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' के टीजर ट्रेलर को विशेष रूप से केवल सिनेमाघरों में ही मार्वल एंटरटेनर के साथ लॉन्च किया है। 'डॉक्टर स्ट्रेंज 2' का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले नेटिजन्स ने 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' के ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर इसका रिव्यू देना भी शुरू कर दिया है।
दर्शकों को कैसा लगा अवतार 2 का ट्रेलर?
ट्विटर पर एक प्रशंसक ने लिखा, "डॉक्टर स्ट्रेंज से पहले 3डी में अवतार: द वे ऑफ वॉटर के अद्भुत दृश्य।" एक अन्य ने लिखा, "वेलकम बैक जेम्स कैमरून। मुझे डॉक्टर स्ट्रेंज से पहले अवतार 2 का ट्रेलर देखने को मिला। यह अविश्वसनीय है। नया डिजाइन, साउंडट्रैक, सिनेमैटोग्राफी, इसमें सब कुछ है ... ।" एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "अवतार 2 का कूल और साफ-सुथरा टीजर निश्चित रूप से अवतार: द वे ऑफ वॉट के दीवानों के लिए एक ट्रीट जैसा हो सकता है।" एक नेटीजन ने ट्वीट किया, "वह अवतार 2 का ट्रेलर शानदार है। 3D की क्वालिटी अद्भुत है। वास्तव में मुझे बहुत समय के बाद 3D में एक फिल्म देखने की इच्छा हुई।"
When you finally get the #AvatarTheWayOfWater trailer. pic.twitter.com/RxDBaqG3PR
— Ryan (@itsRyanUnicomb) May 1, 2022
okay but the #Avatar2 trailer was everything 🥺🥺 #MultiverseofMadness
— bri 💫 (@brinicoleeee24) May 6, 2022
I also got to see the #Avatar2 trailer before Doctor Strange and it looks incredible, the new designs, soundtrack, cinematography, it's all there...if Avatar 2 is the type of blockbuster I'm hoping it is, than take your time with those other sequels cameron
— i talk movies (@pbtalksmovies) May 6, 2022
The #AvatarTheWayOfWater teaser is brilliant. The 3D quality is unparalleled. Actually made me want to watch a movie in 3D after ages. And perfectly cut showing just the right amount of the world to build your curiosity. Glad I saw it in IMAX. #Avatar2
— ʎɥS 🤘🏻 (@ShyFyy) May 6, 2022