6 साल पहले इस दुनिया को अलविदा कह चुकीं एमी वाइनहाउस के पिता ने अपनी सिंगर बेटी को लेकर चौकाने वाला खुलासा किया है। एमी वाइनहाउस के पिता का कहना है कि वो अब भी उनसे मिलने आती हैं।
एमी के पिता ने बताया कि उनकी बेटी आत्मा के रुप में उनसे मिलने आती है। मिच वाइनहाउस ने 'द सन' को बताया कि, उनकी बेटी की आत्मा उनके केंट स्थित पारिवारिक घर में मिलने आती है।
उन्होंने बताया कि, 'उसकी आत्मा आकर मेरे बिस्तर के कोने में बैठती है। वह सिर्फ वहां बैठती है और उसका सुंदर चेहरा बिल्कुल मेरी बेटी जैसा लगता है। वह मुझे देखती है। मैं उससे पूछता हूं कि, 'क्या तुम ठीक हो?' क्योंकि मैं उसके वहां होने से थोड़ा बेचैन हो जाता हूं।'
आपको बता दें कि एमी का निधन 23 जुलाई, 2011 को हुआ था। 27 वर्षीय सिंगर एमी शराब के नशे में अपने घर पर मृत पाई गई थीं। एमी ग्रेमी और ब्रिट अवॉर्ड विजेता रहीं हैं।