फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Al Pacino: नूर अल्फल्लाह की प्रेग्नेंसी पर अल पचीनो को था संदेह! कर दी थी पैटरनिटी टेस्ट कराने की मांग

Fri, 02 Jun 2023 05:48 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 02 Jun 2023 05:48 PM IST
विज्ञापन
Al Pacino asked girlfriend Noor Alfallah for paternity test as actor was doubt could get her pregnant Reports
अल पचीनो, नूर - फोटो : social media

दिग्गज हॉलीवुड अभिनेता अल पचीनो इन दिनों लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। जब से यह पता चला है कि वह 83 साल की उम्र में चौथी बार पिता बनने जा रहे हैं, तभी से उनको लेकर आए दिन कोई न कोई खबर सामने आ रही है। अभिनेता और उनकी 29 वर्षीय गर्लफ्रेंड नूर अल्फल्लाह अगले महीने अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, अल पचीनो और नूर अल्फल्लाह 2022 से रिश्ते में हैं। जहां अभी इन खबरों का दौर खत्म नहीं हुआ था, वहीं अब एक नई रिपोर्ट सामने आ रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि हॉलीवुड स्टार ने नूर अल्फल्लाह से पैटरनिटी टेस्ट कराने की मांग की थी। 

Al Pacino asked girlfriend Noor Alfallah for paternity test as actor was doubt could get her pregnant Reports
अल पचीनो - फोटो : सोशल मीडिया

2022 में वेनिस में पहली बार एक साथ नजर आए अल पचीनो और नूर अल्फल्लाह के घर जल्द ही खुशियां आने वाली हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अभिनेता को उनकी 29 साल की गर्लफ्रेंड ने जब प्रेग्नेंट होने की खबर दी थी तब अल पचीनो को विश्वास नहीं हुआ था। जी हां, अल पचीनो को अपने कानों पर विश्वास नहीं हुआ था। यहां तक की कुछ खबरों की मानें तो अभिनेता ने नूर की प्रेग्नेंसी पर संदेह भी जताया था। दरअसल, अल पचीनो को लगा था कि वह इस उम्र में नूर अल्फल्लाह को प्रेग्नेंट नहीं कर सकते हैं और ऐसे में अभिनेता ने नूर से पैटरनिटी टेस्ट कराने की मांग की थी। 

Al Pacino asked girlfriend Noor Alfallah for paternity test as actor was doubt could get her pregnant Reports
नूर, अल पचीनो - फोटो : social media

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नूर पहले ही परीक्षण से गुजर चुकी हैं और यह साबित हो गया है कि हॉलीवुड स्टार अल पचीनो ही वास्तव में उनके बच्चे के पिता हैं। नूर की प्रेग्नेंसी की खबरें मई के आखिर में सामने आई थीं। वह कथित तौर पर आठ महीने साथ है और पचीनो के प्रतिनिधि ने खुलासा किया कि जोड़ी एक महीने में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेगी। हालांकि, 'गॉडफादर' फेम अभिनेता चौथे बच्चे का स्वागत करने की योजना नहीं बना रहे थे। अल पचीनो और नूर के डेटिंग की पहली अफवाह अप्रैल 2022 में आई थी, जब उन्हें साथ में डिनर करते हुए देखा गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Al Pacino asked girlfriend Noor Alfallah for paternity test as actor was doubt could get her pregnant Reports
अल पचीनो - फोटो : social media

अभिनेता के एक करीबी सूत्र के अनुसार अल पचीनो और नूर अपनी उम्र के अंतर से परेशान नहीं हैं। सूत्र ने कहा, 'वह कुछ समय के लिए अल पचीनो के साथ रही हैं और वे दोनों बहुत अच्छी तरह से मिलते हैं। दोनों के बीच उम्र का फासला कोई समस्या नहीं है, भले ही अभिनेता नूर के अपने पिता से भी बड़े हों। लेकिन फिर भी दोनों में एक प्यार भरा रिश्ता है। नूर एक अच्छे खानदान से आती हैं।' बता दें, अल पचीनो के पहले से तीन बच्चे हैं।

विज्ञापन
Al Pacino asked girlfriend Noor Alfallah for paternity test as actor was doubt could get her pregnant Reports
अल पचीनो - फोटो : social media

अपने समय के सबसे चर्चित और प्रशंसित अभिनेताओं में से एक, अल पचीनो को 'द गॉडफादर', 'स्कारफेस', 'हीट', 'द डेविल्स एडवोकेट', 'इनसोम्निया', 'द आयरिशमैन' और 'सेंट ऑफ अ वुमन' जैसी फिल्मों में उनके प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। अपने अभिनय कौशल के चलते अभिनेता ने कई पुरस्कार अपने नाम किए हैं। इन पुरस्कारों की लिस्ट में ऑस्कर भी शामिल है, जो उन्हें 1992 में मिला था। अल पचीनो को 1992 में बेस्ट अभिनेता के ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
Boney Kapoor: बोनी कपूर ने शादी की 27वीं सालगिरह पर श्रीदेवी को किया याद, शेयर की खास तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed