हॉलीवुड सिनेमा में मियां बीवी की एक जोड़ी ने नई सांसें फूंक दी हैं। इन दोनों की बनाई फिल्म ‘ए क्वाइट प्लेस पार्ट 2’ ने 48 मिलियन डॉलर की पहले वीकएंड में कमाई करके बड़ा धमाका किया है। फिल्म ने चीन व अन्य देशों में भी बहुत ही अच्छा कारोबार किया है। कोरोना संक्रमण काल शुरू होने के बाद से किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर किया गया ये सबसे अच्छा कारोबार है। इससे पहले रिलीज हुई फिल्म ‘गॉडजिला वर्सेंज कॉन्ग’ ने पहले वीकएंड में 32 मिलियन डॉलर कमाए थे, ये फिल्म धीरे धीरे 100 मिलियन डॉलर के करीब पहुंच रही है।
फिल्म ‘ए क्वाइट प्लेस पार्ट 2' तीन साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘ए क्वाइट प्लेस’ का सीक्वेल है। पहली फिल्म को बनाने में निर्माताओं ने 17 मिलियन डॉलर खर्च किए थे, वहीं इस बार फिल्म ‘ए क्वाइट प्लेस पार्ट 2’ की लागत 61 मिलियन डॉलर बताई जा रही है।
2 of 6
ए क्वाइट प्लेस पार्ट 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘ए क्वाइट प्लेस पार्ट 2’ के निर्देशक जॉन क्रैसिंस्की हैं जिनकी सीरीज ‘जैक रयान’ की दुनिया भर में खूब तारीफ होती रही है। जॉन क्रैसिंस्की का करियर बतौर अभिनेता ‘द ऑफिस’ से चमका और फिल्म ‘द क्वाइट प्लेस’ ने उनको एक काबिल निर्देशक के रूप में सिनेमा में स्थापित किया। फिल्म ‘ए क्वाइट प्लेस पार्ट2’ को पिछले साल मार्च में रिलीज होना था।
3 of 6
ए क्वाइट प्लेस पार्ट 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हॉलीवुड से मिल रही जानकारी के मुताबिक पैरामाउंट पिक्चर्स की फिल्म ‘ए क्वाइट प्लेस पार्ट 2’ ने उत्तरी अमेरिका के बॉक्स ऑफिस के लिए संजीवनी का काम किया है। अरसे से घरों में कैद रहे लोग इस फिल्म को देखने बड़ी संख्या में बाहर आए। फिल्म की हीरोइन एमिली ब्लंट और इसके निर्देशक जॉन क्रैसिंस्की पति-पत्नी है। फिल्म की थीम हॉरर होने के साथ ही पारिवारिक भी है और मौजूदा माहौल पर बिल्कुल फिट बैठती है।
4 of 6
ए क्वाइट प्लेस पार्ट 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमेरिका में 3726 सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘ए क्वाइट प्लेस पार्ट 2’ की सफलता से अमेरिकी फिल्म उद्योग काफी खुश है। वहां तमाम सिनेमाघरों में कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके लोगों के लिए मास्क पहनने की अनिवार्यता भी खत्म कर दी गई है। अमेरिका में आधे से अधिक आबादी अब तक कोरोना की दोनों डोज लगवा चुकी है। वहां कराए गए एक सर्वे के मुताबिक आधे से अधिक लोगों ने इन गर्मियों में कम से एक फिल्म हर हफ्ते देखने की इच्छा भी जताई है।
5 of 6
गॉडजिला वर्सेंस कॉन्ग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कोरोना संक्रमण काल में इससे पहले सिनेमाघरों में फिल्म ‘गॉडजिला वर्सेंस कॉन्ग’ रिलीज हुई थी और इसने भी अमेरिका में काफी अच्छा कारोबार किया था। इस फिल्म ने पहले वीकएंड में 32 मिलियन डॉलर कमाए थे। फिल्म अमेरिका में अब तक 98.3 मिलियन डॉलर कमा चुका है और बाकी देशों में मिलाकर इसने काफी अच्छी कमाई की। इन दोनों फिल्मों की रिलीज के साथ ही ऐसे तमाम फिल्में फिर से सिनेमाघरों का रुख कर रही हैं, जिनकी रिलीज साल भर पहले अटक गई थीं।