अभिनेत्री हंसिका मोटवानी साउथ और बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं। हाल ही में हंसिका सोहेल कथुरिया के साथ शादी को लेकर चर्चाओं में थीं। हालांकि शादी के बाद भी हंसिका सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, हंसिका की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह ससुराल में पहली रसोई की रस्म करती हुई नजर आ रही हैं।
Hansika Motwani: हंसिका ने पहली रसोई में बनाई यह खास डिश, पति ने साझा की नई नवेली दुल्हन की खूबसूरत तस्वीर
हंसिका ने अपनी रसोई की रस्म के दौरान नीले कलर के सूट में सूजी का हलवा परोसती हुई नजर आईं। वहीं, इस ड्रेस के साथ उन्होंने वेडिंग रिंग और रेड कलर का चूड़ा भी पहना हुआ था। अपने इस अंदाज में हंसिका खूब सुर्खियां बटौर रहीं हैं।
यह भी पढ़ें: Sidharth-Kiara Wedding: सिद्धार्थ-कियारा की शादी में शामिल होंगे ये सितारे, वेडिंग डेट और वेन्यू भी हुआ फाइनल
हंसिका और सोहेल ने चार दिसंबर को जयपुर के मुंडोता किले में शादी की थी, हालांकि उन्होंने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा था, लेकिन बाद में सोशल मीडिया पर इस समारोह की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे। हंसिका मोटवानी के शादी लुक की बात करें तो, वह अपनी शादी में बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने शादी में बहुत ही क्लासिक लाल कलर का लहंगा पहना था, जबकि दूल्हे ने हाथी के दांतों से डिजाइन की हुई शेरवानी पहनी थी, जिसे देखकर फैंस ने उनके लुक की जमकर तारीफ की थी।
यह भी पढ़ें: Salman Khan: सलमान खान को फिर हुआ प्यार! 24 साल छोटी इस अभिनेत्री को कर रहे डेट, दो फिल्मों में भी किया साइन
सोशल मीडिया पर हंसिका और सोहेल की प्रपोजल से लेकर शादी के बाद तक की सभी तस्वीरों को देखकर उनके प्रसंशक काफी खुश हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हंसिका और सोहेल दोनों एक दूसरे को बचपन से जानते हैं। कई साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया।
यह भी पढ़ें: Akshay Kumar House: बेहद आलीशान है अक्षय कुमार का घर, एक्टर ने पहली बार दिखाया अंदर का नजारा