Govinda Health Update: चार दिन बाद आज घर लौटे चीची, डॉक्टरों ने दी छह हफ्ते आराम करने की सलाह
अभिनेता गोविंदा की तबीयत में अब सुधार है। आज शुक्रवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने बताया कि वे अब बेहतर हैं।
विस्तार
अभिनेता गोविंदा आज चार दिन बाद सकुशल अपने घर लौटेंगे। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अभिनेता को आज शुक्रवार को अस्पताल से छु्टटी मिल जाएगी। बीते मंगलवार को गोविंदा अपने मुंबई के जुहू स्थित आवास पर दुर्घटनावश अपनी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर की गोली लगने से घायल हो गए थे। मंगलवार से वे अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन आज उन्हें डिस्चार्ज किया जा रहा है।
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अस्पताल पहुंच चुकी हैं। उनका कहना है कि गोविंदा की तबीयत अब बिल्कुल ठीक है और दोपहर तक वे डिस्चार्ज हो जाएंगे। सुनीता आहूजा से जब पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने कहा, 'इससे अच्छी क्या फीलिंग होगी कि मेरे पति सही-सलामत घर जा रहे हैं। उनकी तबीयत भी एकदम ठीक है। थोड़े ही दिन में फिर से नाचना-गाना शुरू हो जाएगा। सबका आशीर्वाद है। माता रानी का आशीर्वाद है। हर जगह पूजा-पाठ चल रही थी। सबकुछ ठीक है। साहब अब जल्द ही काम शुरू कर देंगे'।
#WATCH | Mumbai: Actor and Shiv Sena leader Govinda's wife Sunita Ahuja reached Criticare Asia Hospital, where he has been admitted.
— ANI (@ANI) October 4, 2024
She says, "Right now his health is absolutely fine...It is due to the blessings of Mata Rani and everyone that he is fine and in a few days he… pic.twitter.com/oCUeXztbdW
सुनीता आहूजा से जब पूछा गया कि घर पर क्या तैयारी चल रही हैं? इस पर उन्होंने कहा, 'नवरात्रि चल रही हैं तो वहीं पूजा-प्रार्थना चल रही है। अब सबकुछ सही है। आज 12 या एक बजे तक छुट्टी मिल जाएगी'।
Kick 2 Announced: सलमान खान का एक और धमाका, 'सिकंदर' के सेट पर किया 'किक 2' का एलान
छह हफ्ते बेड रेस्ट का दिया सुझाव
इसके अलावा सुनीता आहूजा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि डॉक्टरों ने अभिनेता को कम से कम छह हफ्ते आराम करने की सलाह दी है। इसके अलावा डॉक्टरों ने ज्यादा लोगों से मिलने-जुलने को मना किया है, इससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। उन्हें बेड रेस्ट बताया गया है।
Alpha Release: 'अल्फा' की रिलीज डेट से उठ गया परदा, अगले साल इस खास मौके पर दस्तक देगी फिल्म