फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Golden Globes 2025 Nominations: Payal Kapadia film All We Imagine as Light secured nomination know details

Golden Globes 2025 Nominations: ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ का गोल्डन ग्लोब में भी हल्ला, पायल पर फिर टिकी निगाहें

Mon, 09 Dec 2024 08:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 09 Dec 2024 08:04 PM IST
सार

Golden Globes 2025 Nominations: पायल कपाड़िया की फिल्म ऑल वी इमेजिन एज लाइट ने इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में परचम लहराया। अब गोल्डन ग्लोब में भी इसे नामांकन मिला है।

विज्ञापन
Golden Globes 2025 Nominations: Payal Kapadia film All We Imagine as Light secured nomination know details
फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

गोल्डन ग्लोब पुरस्कारों की नामांकन लिस्ट आ गई है। इसमें पायल कपाड़िया की फिल्म ऑल वी इमेजिन एज लाइट को नामांकन मिले हैं। साल 2024 में कान फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड पर कब्जा जमाने के बाद अब यह फिल्म गोल्डन ग्लोब में भी पुरस्कार पर दावेदारी जताने जा रही है। वहीं फ्रेंच म्यूजिकल कॉमेडी फिल्म 'एमिलिया पेरेज' को 10 श्रेणियों में नामांकित किया गया है।

विज्ञापन

Golden Globes 2025 Nominations: Payal Kapadia film All We Imagine as Light secured nomination know details
पायल कपाड़िया-ऑल वी इमेजिन एज लाइट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इन श्रेणियों में मिला पायल की फिल्म को नामांकन
भारतीय निर्देशक पायल कपाड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' को दो श्रेणियों में नामांकन हासिल हुआ है। इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ मोशन पिक्चर गैर-अंग्रेजी श्रेणी नाकांकन पाया है। कान फिल्म फेस्टिवल में फिल्म का खूब जलवा रहा, अब गोल्डन ग्लोब पुरस्कारों की नामांकिन सूची आने पर एक बार फिर निगाहें पायल कपाड़िया पर टिक गई हैं। उनकी फिल्म का नाम शामिल होने पर फैंस का उत्साह भी बढ़ गया है।
Denzil Dias: ऐसे इकट्ठा होता है सैकनिल्क का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डाटा, आंकड़ों की हेराफेरी में अटका विकास

विज्ञापन
विज्ञापन

27 श्रेणियों में नामांकनों का एलान
सोमवार को गोल्डन ग्लोब 2025 के लिए 27 श्रेणियों में नामांकनों का एलान हुआ है। इस साल कॉमेडियन निक्की ग्लेसर गोल्डन ग्लोब समारोह को होस्ट करेंगे। इन अवॉर्ड्स का आयोजन 5 जनवरी, 2025 को होगा। मोशन पिक्चर (गैर अंग्रेजी श्रेणी) में पायल की फिल्म का मुकाबला  'एमिलिया पेरेज' और हॉरर फिल्म द गर्ल विद द नीडल से होगा। बेस्ट डायरेक्टर वाली श्रेणी में पायल कपाड़िया को नामांकन मिला है। उनके साथ इस फिल्म में 'एमिलिया पेरेज' के लिए जैकस आडियार्ड को नामांकन मिला है। अनोरा के लिए सीन बेकर को भी नामांकन मिला है। साथ ही एडवर्ड बर्गर को कॉन्क्लेव के लिए ,ब्रैडी कॉर्बेट को द ब्रूटलिस्ट नॉमिनेशन मिला है।
Aaliyah Kashyap: आलिया कश्यप और शेन ने रखी प्री-वेडिंग कॉकटेल पार्टी, खुशी कपूर और इदा अली ने लगाए चार चांद

विज्ञापन

Golden Globes 2025 Nominations: Payal Kapadia film All We Imagine as Light secured nomination know details
ऑल वी इमेजिन एज लाइट - फोटो : सोशल मीडिया

ओटीटी पर उपलब्ध है 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट'
फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' ने कान फिल्म फेस्टिवल का दूसरा सबसे बड़ा पुरस्कार ग्रैंड प्रिक्स जूरी प्राइज अपने नाम किया और यह पुरस्कार जीतने वाली पायल भारत की पहली महिला निर्देशक बन गईं। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' में कनी कुश्रुति, दिव्या प्रभा, छाया कदम, ऋधु हरूण और अजीस नेदुमंगड़ जैसे कलाकार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed