फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LIK: विवाद से बचने के लिए बदला नयनतारा के प्रोडक्शन की नई फिल्म का नाम, 'लव इंश्योरेंस कंपनी' का पोस्टर जारी

Thu, 25 Jul 2024 08:31 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Thu, 25 Jul 2024 08:31 AM IST
सार

तमिल फिल्म 'लव इंश्योरेंस कॉरपोरेशन' (एलआईसी) का नाम बदलकर अब 'लव इंश्योरेंस कंपनी' (एलआईके) रख दिया गया है। अभिनेता प्रदीप रंगनाथन आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं और इसी खास मौके पर रात 12 बजे फिल्म के नए नाम की घोषणा की गई और इसका नया पोस्टर भी जारी किया गया। 
 
विज्ञापन
Film Love Insurance Kompany movie poster released produced by Nayanthara and Vignesh Shivan
लव इंश्योरेंस कंपनी - फोटो : इंस्टाग्राम @wikkiofficial

'लव इंश्योरेंस कंपनी' पर एक और ताजा अपडेट यह है कि आज यानी 25 जुलाई को सुबह 11 बजकर 11 मिनट पर फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी किया जाएगा, जिसे देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित है। 'लव इंश्योरेंस कंपनी' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। 

Film Love Insurance Kompany movie poster released produced by Nayanthara and Vignesh Shivan
प्रदीप रंगनाथन - फोटो : इंस्टाग्राम @pradeep_ranganathan

'लव इंश्योरेंस कंपनी' में अभिनेता प्रदीप रंगनाथन और कृति शेट्टी मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। इनके अलावा एसजे सूर्या, गौरी जी किशन और योगी बाबू भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म के पोस्टर को देखकर लग रहा है कि यह फिल्म काफी दिलचस्प होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Film Love Insurance Kompany movie poster released produced by Nayanthara and Vignesh Shivan
नयनतारा और विग्नेश शिवन - फोटो : इंस्टाग्राम @wikkiofficial

'लव इंश्योरेंस कंपनी' का निर्देशन विग्नेश शिवन ने किया है। वहीं, फिल्म का निर्माण विग्नेश शिवन और उनकी पत्नी नयनतारा के राउडी पिक्चर्स और ललित कुमार के सेवन स्क्रीन स्टूडियो द्वारा किया गया है। फिल्म का एलान दिसंबर 2023 में किया गया था।

Maithili Thakur Birthday: भजन और लोकगीत गाकर बनाई पहचान, अब अजय देवगन की इस फिल्म में सुनाई देगी सुरीली आवाज 

विज्ञापन
Film Love Insurance Kompany movie poster released produced by Nayanthara and Vignesh Shivan
कृति शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @krithi.shetty_official

'लव इंश्योरेंस कॉरपोरेशन' (LIC) का नाम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (LIC) से मेल खा रहा था। इस साल की शुरूआत में खबर आई थी कि एलआईसी शीर्षक के इस्तेमाल को लेकर भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से नोटिस भेजा गया था, क्योंकि कंपनी नहीं चाहती थी कि यह फिल्म इस शीर्षक के साथ आगे बढ़े। अब इस विवाद से बचने के लिए फिल्म का नाम 'लव इंश्योरेंस कंपनी' (LIK) रखा गया है।

Inside Out 2: सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनिमेटेड फिल्म बनी 'इनसाइड आउट 2', रिकॉर्ड तोड़ने में लगे पांच साल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed