फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Karwa Chauth 2026 From Rashmika Mandanna Nupur Sanon To Kritika Kamra These Celebrity First Karva Chauth

करवा चौथ 2026: विजय-रश्मिका से स्टेबिन-नूपुर तक, शादी के बाद पहली बार त्योहार मनाएंगे यह सेलिब्रिटी कपल

Wed, 28 Oct 2026 06:24 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Wed, 28 Oct 2026 06:24 AM IST
सार

  • 29 अक्टूबर को देशभर में करवा चौथ का त्योहार मनाया जाएगा।
  • इस साल कई मशहूर सेलिब्रिटी कपल्स का यह पहला करवा चौथ होने वाला है।
  • इस लिस्ट में रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा से लेकर कृतिका कामरा-गौरव कपूर तक का नाम शामिल है।

विज्ञापन
Karwa Chauth 2026 From Rashmika Mandanna Nupur Sanon To Kritika Kamra These Celebrity First Karva Chauth
सितारों का करवा चौथ 2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करवा चौथ का त्योहार इस साल 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस खास मौके पर शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए व्रत रखती हैं। आम लोगों की तरह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में भी इस त्योहार की खास रौनक देखने को मिलती है।
विज्ञापन


खास बात ये है कि इस साल कई मशहूर सेलिब्रिटी कपल्स के लिए करवा चौथ बेहद खास होने वाला है, क्योंकि शादी के बाद यह उनका पहला करवा चौथ होगा। इस लिस्ट में रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा से लेकर कृतिका कामरा-गौरव कपूर और अर्जुन रामपाल-गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स तक के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

Karwa Chauth 2026 From Rashmika Mandanna Nupur Sanon To Kritika Kamra These Celebrity First Karva Chauth
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम@toraniofficial
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा
साउथ सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इस साल 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने राजस्थान के उदयपुर में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई। इस दौरान तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों से दो अलग-अलग विवाह समारोह आयोजित किए गए थे।

लंबे समय तक अपने रिश्ते को निजी रखने वाले इस कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रही थीं। अब शादी के बाद 29 अक्टूबर को दोनों का पहला करवा चौथ होगा। 
विज्ञापन

Karwa Chauth 2026 From Rashmika Mandanna Nupur Sanon To Kritika Kamra These Celebrity First Karva Chauth
कृति सेनन, नूपुर सनन, स्टेबिन बेन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की छोटी बहन नूपुर और मशहूर सिंगर स्टेबिन बेन ने भी इसी साल अपने रिश्ते को शादी का नाम दिया। दोनों ने जनवरी 2026 में उदयपुर में शादी रचाई थी। कपल ने अपनी शादी में दो अलग-अलग परंपराओं को शामिल किया।

पहले क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी हुई और फिर हिंदू परंपराओं के अनुसार विवाह की रस्में निभाई गईं। दोनों की शादी की तस्वीरों ने फैंस का खूब ध्यान खींचा था। अब नूपुर और स्टेबिन के लिए भी इस साल का करवा चौथ शादी के बाद पहला होगा।
विज्ञापन

Karwa Chauth 2026 From Rashmika Mandanna Nupur Sanon To Kritika Kamra These Celebrity First Karva Chauth
आकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
आकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा
एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर और फिल्म डायरेक्टर शरण शर्मा ने 11 जुलाई, 2026 को शादी रचाई थी। दोनों ने मुंबई स्थित अपने घर के गार्डन में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। खास बात यह रही कि कपल ने शादी के लिए वही तारीख चुनी, जिस दिन चार साल पहले उनके रिश्ते की शुरुआत हुई थी।

शादी के दौरान आकांक्षा साड़ी में नजर आई थीं, जबकि शरण ने ऑफ-व्हाइट बंदगला पहना था। आकांक्षा की करीबी दोस्त आलिया भट्ट भी शादी के जश्न का हिस्सा बनी थीं। शादी के करीब तीन महीने बाद यह कपल अपना पहला करवा चौथ आने वाला है।

Karwa Chauth 2026 From Rashmika Mandanna Nupur Sanon To Kritika Kamra These Celebrity First Karva Chauth
गौरव कपूर और कृतिका कामरा - फोटो : इंस्टाग्राम-@kkamra
कृतिका कामरा और गौरव कपूर
टीवी और ओटीटी की मशहूर अभिनेत्री कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को स्पोर्ट्स प्रेजेंटर गौरव कपूर से शादी की थी। दोनों ने मुंबई स्थित अपने घर में सादगी से रजिस्टर्ड मैरिज की थी। इस खास मौके पर परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ करीबी दोस्त भी मौजूद थे।

शादी के बाद कपल ने अपने दोस्तों के लिए एक सेलिब्रेशन भी रखा था, जिसमें युवराज सिंह, जहीर खान और मलाइका अरोड़ा समेत कई सितारे शामिल हुए थे। शादी के बाद कृतिका लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आई थीं। अब कृतिका और गौरव के लिए भी इस साल का पहला करवा चौथ बेहद खास है।

Karwa Chauth 2026 From Rashmika Mandanna Nupur Sanon To Kritika Kamra These Celebrity First Karva Chauth
गैब्रिएला डेमेट्रियड्स और अर्जुन रामपाल - फोटो : एक्स
अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल और उनकी लॉन्ग टाइम पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स भी इस लिस्ट में शामिल हैं। दोनों ने करीब आठ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 21 अगस्त, 2026 को गोवा में अपनी शादी रजिस्टर कराई थी।

कपल ने उत्तरी गोवा के मापुसा स्थित सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में शादी की कानूनी प्रक्रिया पूरी की थी। अर्जुन और गैब्रिएला दो बच्चों के माता-पिता हैं। दोनों ने दिसंबर 2025 में अपनी सगाई का खुलासा किया था। अब शादी के बाद यह उनका पहला करवा चौथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed