{"_id":"66a1331c94a8123fa4064834","slug":"sawan-2024-bollywood-movies-based-on-shiv-brahmastra-shivay-kedarnath-omg-2-2024-07-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sawan 2024: सावन में भगवान शिव पर बनीं इन फिल्मों को लुत्फ उठाएं, लिस्ट में रणबीर और अक्षय की फिल्में शामिल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sawan 2024: सावन में भगवान शिव पर बनीं इन फिल्मों को लुत्फ उठाएं, लिस्ट में रणबीर और अक्षय की फिल्में शामिल
सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका है। इस महीने को भक्त भगवान शिव का महीना भी कहते हैं। चलिए आज हम आपको भगवान शिव पर बनी हुई कुछ बेहतरीन बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताते हैं। ये फिल्में जब रिलीज हुई थी तब दर्शकों को काफी पसंद भी आई थी। आप भी इस सावन में इन फिल्मों का लुत्फ उठा सकते हैं--
2 of 5
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र का नाम सबसे पहले आता है। साल 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म में भगवान शिव की महिमा को दिखाया गया है। यह साल 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक थी। दर्शकों को आलिया और रणबीर की यह फिल्म काफी पसंद आई थी।
3 of 5
ओएमजी 2
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी 2' का भी नाम शामिल है।'ओएमजी 2' में अक्षय कुमार भगवान शिव की भूमिका में नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म में अच्छा कारोबार भी किया था। इस फिल्म की कहानी भी काफी नई थी। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी भी अहम भूमिका में दिखाई दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
केदारनाथ
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
बॉलीवुड की टैलेंटेड अभिनेत्री सारा अली खान ने फिल्म 'केदारनाथ' से अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत भी नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी सराहा भी था। अगर आप भी शिव भक्त हैं तो इस फिल्म को देख सकते हैं। भगवान शिव की महिमा को इस फिल्म में बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
शिवाय
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
इस लिस्ट में अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' का भी नाम शामिल है। अजय देवगन की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। सावन के महीने में अगर आप भगवान शिव पर बनी फिल्मों को देखने को बेताब हैं तब आपके लिए यह फिल्म एक बेहतरीन पसंद है। इस फिल्म में अजय देवगन ने शानदार अभिनय किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।