{"_id":"6aa7f222b77fd94f530339fa","slug":"engineers-day-2026-sushant-singh-rajput-taapsee-pannu-kriti-sanon-these-bollywood-star-who-hold-engineering-de-2026-09-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर्स डे: अभिनय ही नहीं तकनीक के भी दिग्गज ये कलाकार, सुशांत ने आखिरी साल में क्यों छोड़ी पढ़ाई?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
इंजीनियर्स डे: अभिनय ही नहीं तकनीक के भी दिग्गज ये कलाकार, सुशांत ने आखिरी साल में क्यों छोड़ी पढ़ाई?
Tue, 15 Sep 2026 06:15 AM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Tue, 15 Sep 2026 06:15 AM IST
सार
Engineers Day 2026: हर साल 15 सितंबर को देशभर में इंजीनियर्स डे के रूप में मनाया जाता है। बॉलीवुड में भी कई ऐसे सितारें हैं, जिन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इस लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत के लेकर तापसी पन्नू तक कई नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं उन कलाकारों के बारे में।
विज्ञापन
बॉलीवुड के इंजीनियर्स
- फोटो : अमर उजाला
हर साल 15 सितंबर को एम विश्वेश्वरैया के सम्मान में इंजीनियर्स डे मनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में भी ऐसे कई सितारे हैं, जो सिर्फ एक्टिंग में माहिर नहीं हैं, बल्कि पढ़ाई में भी काफी अच्छे रहे हैं। इन सितारों ने देश के प्रतिष्ठित संस्थानों से उच्च शिक्षा हासिल की है।
कृति सेनन
- फोटो : सोशल मीडिया
कृति सेनन
कृति सेनन ने साल 2014 में फिल्म 'हीरोपंती' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम से पूरी की। 12वीं के बाद कृति ने नोएडा स्थित जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन में बीटेक किया। कृति ने GMAT परीक्षा भी दी थी, जिसमें उन्होंने शानदार 710 अंक हासिल किए।

विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
विक्की कौशल
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने अपनी स्कूली पढ़ाई मुंबई के शेठ चुनिलाल डाबोदारदास बरफीवाला हाई स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने साल 2009 में राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की।
डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने नौकरी करना शुरू किया और एक इंडस्ट्रियल विजिट के दौरान विक्की को एहसास हुआ कि उन्हें ऑफिस की नौकरी में कोई दिलचस्पी नहीं है। इसके बाद उन्होंने अपना ध्यान एक्टिंग की तरफ लगाया और किशोर नमित कपूर की एक्टिंग एकेडमी जॉइन कर ली।

कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन
- अभिनेता ने अपनी स्कूली शिक्षा ग्वालियर के सेंट पॉल स्कूल से पूरी की।
- उन्होंने नवी मुंबई स्थित डी. वाई. पाटिल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से बायोटेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की।
- कार्तिक ने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान ही मॉडलिंग करना भी शुरू कर दिया था।
- फिर उन्होंने साल 2011 में फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया।
विज्ञापन
तापसी पन्नू
- फोटो : सोशल मीडिया
तापसी पन्नू
अभिनेत्री ने अपनी स्कूली पढ़ाई दिल्ली से पूरी की और उसके बाद गुरु तेग बहादुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की।
पढ़ाई पूरी करने के बाद तापसी ने कुछ समय तक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर नौकरी भी की। फिर साल 2008 में चैनल V के टैलेंट शो 'गेट गॉर्जियस' के लिए चुने जाने के बाद उनका मॉडलिंग करियर शुरू हुआ।