बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा दीया मिर्जा इन दिनों अपने काम के अलावा बेटे अव्यान आजाद के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। कल यानी मंगलवार को दीया ने अपने लाडले बेटे के तीसरे जन्मदिन को सेलिब्रेट किया। आइए आपको बताते हैं कि दीया ने अपनी पार्टी में बॉलीवुड की किन-किन हसीनाओं को बुलाया था और अपने बेटे की पार्टी के लिए उन्होंने किस थीम को चुना था।
2 of 5
दीया मिर्जा
- फोटो : इंस्टाग्राम
दीया मिर्जा के साहबजादे तीन साल के हो गए हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने बेटे के लिए जन्मदिन पार्टी का आयोजन किया। अभिनेत्री ने मुंबई के अपने फ्लैट में जंगल थीम की पार्टी रखी। इस मौके पर फ्लोलर ड्रेस में दीया बला की हसीन लगी। दीया का नो मेकअप लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
3 of 5
दीया मिर्जा
- फोटो : इंस्टाग्राम
दीया मिर्जा ने अपने बेटे की जन्मदिन पार्टी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया है। तस्वीरों में बॉलीवुड की कई बोल्ड एंड ब्यूटीफुल माएं नजर आ रही हैं। दीया मिर्जा की खास सहली नेहा धूपिया और सोहा अली खान को भी पार्टी में स्पॉट किया गया। दोनों अभिनेत्रियां समर-ड्रेस में काफी प्यारी लग रही थीं।
4 of 5
दीया मिर्जा
- फोटो : इंस्टाग्राम
दीया मिर्जा साल 2021 में मां बनी थीं। दीया ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके लिए अव्यन को जन्म देना आसान नहीं था क्योंकि उनका जन्म तीन महीने पहले हुआ था। जन्म के बाद पता चला था कि अव्यन को नेक्रोटाइजिंग एंटरोकोलाइटिस है, जिसके लिए उन्हें 90 दिनों तक एनआईसीयू में रहना पड़ा था। दीया के लिए अपने बेटे को स्वस्थ देखना और हर दिन बढ़ते देखना किसी सपने के सच होने जैसा है।
5 of 5
दीया मिर्जा
- फोटो : इंस्टाग्राम
दीया मिर्जा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे आने वाले दिनों में अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित फिल्म में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म कंधार हाईजैक पर आधारित होने वाली है। दीया मिर्जा की यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।