बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई सारी अभिनेत्रियां है, जिन्होंने मॉडलिंग की दुनिया से अपना एक्टिंग डेब्यू किया। इनमें से कुछ एक्ट्रेस फ्लॉप हो गई तो वहीं कुछ ने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाईं। आज हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने मॉडलिंग की दुनिया से इंडस्ट्री में टॉप एक्ट्रेस का सफर तय किया।
Top Actress: मॉडलिंग की दुनिया से इन अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड में रखा कदम, आज टॉप एक्ट्रेस में हैं शुमार
इस लिस्ट में पहला नाम पहला नाम दीपिका पादुकोण का है। अपनी हालिया रिलीज 'फाइटर' से सुर्खियां बटोर रही दीपिका इंडस्ट्री में आने से पहले मॉडलिंग की दुनिया में बड़ा नाम थीं। उन्होंने साल 2007 में फिल्म 'ओम शांति ओम' से अपना डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके बाद दीपिका ने बॉक्स ऑफिस पर कई सफल फिल्में दी और इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं।
'मेरी क्रिसमस' से सुर्खियां बटोर रही कैटरीना कैफ भी मॉडलिंग की दुनिया से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। उन्होंने साल 2003 में फिल्म बूम से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। हालांकि, उनकी यह फिल्म फ्लॉप रही थी, लेकिन इसके बाद कैटरीना ने धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी पकड़ मजबूत की और देखते ही देखते दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया। आज कैटरीना की गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में होती है।
Darshan Jariwala: दर्शन जरीवाला का CINTAA उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा, कोलकाता की महिला ने लगाया था ये गंभीर आरोप
Ila Arun: ईला अरुण ने साझा किया 'आर्या अंतिम वार' में काम करने का अनुभव, बोलीं- 'मैं अपनी उम्र भूल गई'
इस लिस्ट में हॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल है। प्रियंका मॉडलिंग की दुनिया की बड़ी नाम थीं। उन्होंने साल 2002 में अब्बास मस्तान की फिल्म हमराज से इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद प्रियंका ने एक के बाद एक कई सफल फिल्में दीं। बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद प्रियंका ने हॉलीवुड का रूख किया। प्रियंका ने साल 2018 में हॉलीवुड स्टार निक जोनस से शादी की और वहां सक्रिय हो गईं।
Zinda Hoon Main: जब सितारों को लगानी पड़ी गुहार, जिंदा हूं मैं, मौत की फर्जी खबरों के 10 सिहरा देने वाले मामले