लंबे समय तक पाकिस्तान में अपने गानों से खास मुकाम बनाने वाली शहूर गायिका सलमा आग़ा को भारत सरकार की ओर से हाल ही में ओवरसीज़ सिटिज़न ऑफ़ इंडिया (ओसीआई) का कार्ड मिला है
ओसीआई कार्ड की मदद से वो भारत बिना वीज़ा के आ जा सकती है।
लोकप्रिय गायक अदनान सामी को भारत की नागरिकता दी गई थी
इससे पहले पाकिस्तान के लोकप्रिय गायक अदनान सामी को भारत की नागरिकता दी गई थी। इस पर पाकिस्तान में काफी विवाद भी हुआ।
हालांकि ऐसे पाकिस्तानी कलाकारों की कमी नहीं है जो भारत में भी उतने ही लोकप्रिय है।
आज भारतीय दर्शकों के लिए वो एक जाना पहचाना चेहरा बन चुके है
फ़वाद खान टीवी चैनल 'ज़िंदगी' के सीरियलों से भारत में लोकप्रिय पाकिस्तानी के मशहूर अभिनेता फ़वाद खान ने बॉलीवुड में कुछ नामचीन कलाकारों के साथ काम किया है।
सोनम कपूर के साथ फिल्म खूबसूरत में अभिनय करने के बाद उन्होंने फिल्म कपूर एंड सन्स में भी काम किया है। आज भारतीय दर्शकों के लिए वो एक जाना पहचाना चेहरा बन चुके है।
अली जफ़र बॉलीवुड में एक और पाकिस्तानी चर्चित चेहरा है अली जफ़र
अली जफ़र बॉलीवुड में एक और पाकिस्तानी चर्चित चेहरा है अली जफ़र। अभिनेता और गायक जफ़र ने 'तेरे बिन लादेन' से बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की थी।
इसके बाद जफ़र 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'लंदन पेरिस न्यूयार्क', 'टोटल सियापा' और 'किल दिल' जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके है।
वीना मलिक ने रियलिटी शो 'बिग बॉस' से लेकर बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है
वीना मलिक कुछ साल पहले एक भारतीय पत्रिका ने अपने मुख्य पृष्ठ पर वीना मलिक की निर्वस्त्र तस्वीर छापी थी। जिसमें उनकी अपनी बांह पर बने टैटू में आईएसआई गुदा हुआ था।
इसे लेकर वो काफी विवादों में भी रहीं। वीना मलिक ने रियलिटी शो 'बिग बॉस' से लेकर बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।