Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   aryan khan shared his emotions about comparison with shahrukh khan and shooting experience with salman khan

आर्यन खान: पिता शाहरुख खान से तुलना पर फिल्ममेकर ने जताई प्रतिक्रिया, जानें सलमान पर क्या बोले

Fri, 20 Nov 2026 11:54 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Fri, 20 Nov 2026 11:54 AM IST
सार

  • आर्यन खान 'टाइम 100 नेक्ट इंडिया’ के कवर पेज का हिस्सा हैं। 
  •  एक बातचीत के दौरान आर्यन ने अपने पिता सुपरस्टार शाहरुख खान पर बात की। 
  •  इसके साथ ही उन्होंने सलमान खान के साथ शूटिंग के दौरान हुए अनुभव को भी साझा किया।

विज्ञापन
aryan khan shared his emotions about comparison with shahrukh khan and shooting experience with salman khan
शाहरुख खान, आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्ममेकर आर्यन खान को 'टाइम 100 नेक्ट इंडिया’ के कवर पेज पर जगह मिली है। हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान आर्यन से पिता शाहरुख खान के बारे में सवाल किये गए। उनसे पूछा गया कि पिता सुपरस्टार शाहरुख खान से तुलना पर वह क्या राय रखते हैं।

विज्ञापन

शाहरुख पर क्या बोले आर्यन? 
अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से एक बातचीत के दौरान पिता से उनकी तुलना होने पर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा, ‘हर किसी की उनसे तुलना की गई है। अगर मैं भी उन लोगों में से एक हूं, तो इसमें कोई परेशानी नहीं है। नंबर-1 इंसान से तुलना होना मेरे लिए तारीफ की बात है। वह एक अलग ही शख्सियत हैं।’

विज्ञापन
Trending Videos

aryan khan shared his emotions about comparison with shahrukh khan and shooting experience with salman khan
सलमान खान - फोटो : एक्स

सलमान से जुड़ा किस्सा सुनाया 
अपनी बातचीत में आगे आर्यन खान ने सलमान खान से जुड़ा एक खास किस्सा सुनाया। सलमान खान ने आर्यन की सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में कैमियो किया था। इस पर आर्यन ने बताया कि सीरीज की शूटिंग के दौरान उन्हें पता चला कि सलमान भी उसी लोकेशन पर मौजूद हैं। उन्होंने सलमान की टीम को मैसेज भेजकर पूछा कि क्या आर्यन उनसे मिलने आ सकते हैं, लेकिन सलमान ने खुद आर्यन के सेट पर आने की बात कह दी। इसके बाद उन्होंने अपने सिनेमैटोग्राफर को तैयार रहने कह दिया। जब सलमान आए तब उन्हें वहीं डायलॉग देकर उनका कैमियो शूट कर लिया गया।

विज्ञापन

aryan khan shared his emotions about comparison with shahrukh khan and shooting experience with salman khan
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

कौन से सितारे हैं टाइम ‘100 नेक्स इंडिया’ का हिस्सा? 
आर्यन खान के अलावा एक्ट्रेस आलिया भट्ट, पायल कपाड़िया और थेजा रियो इस मैग्जीन के कवर का  हिस्सा हैं। वहीं दिलजीत दोसांझ, अनिरुद्ध रविचंदर, सामंथा रुथ प्रभु, साई पल्लवी, विक्की कौशल और वैभव सूर्यवंशी जैसे नाम भी शामिल हैं। 

 

विज्ञापन

aryan khan shared his emotions about comparison with shahrukh khan and shooting experience with salman khan
शाहरुख खान, गौरी खान - फोटो : एक्स@SRKUniverse
100 सर्वश्रेष्ठ सितारों में शामिल शाहरुख
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को हिंदी सिनेमा में 'बादशाह' कहा जाता है। शानदार अदाकारी के लिए उन्हें कई बड़े सम्मान और उपाधि मिल चुकी हैं। एक्टर ने एक और कमाल किया है। वे ऑल टाइम 100 ग्रेटेस्ट सुपरस्टार्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस सूची में जगह बनाने वाले वे इकलौते भारतीय एक्टर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed