फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raj Kapoor: राज कपूर की 100वीं जयंती का जश्न मनाएगी ‘सिंटा’, लीजेंडरी गानों की गायक देंगे प्रस्तुति

Thu, 12 Dec 2024 09:46 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 12 Dec 2024 09:46 PM IST
सार

Raj Kapoor:  सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन ने राजकपूर की 100वीं जयंती पर एक विशेष इवेंट का आयोजन कर रही है। इस इवेंट में राज कपूर के गानों की अलग-अलग प्रस्तुति देंगे।
 

विज्ञापन
Cintaa organise event to celebrate legend raj kapoor 100th anniversary poonam dhillion padmini kolhapure
राज कपूर की 100वीं जयंती का जश्न मनाएगी ‘सिंटा’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सिंटा) ने गुरुवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस की। इस दौरान पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरी ने घोषणा करते हुए बताया कि वह राज कपूर की 100वीं जयंती पर उनकी याद में एक इवेंट का आयोजन कर रहे हैं। इस इवेंट में अलग-अलग गायक राज कपूर के लीजेंडरी गानों की प्रस्तुति देंगे। ‘सिंटा’ जो कि फिल्म जगत के जरूरतमंद कलाकारों की मदद करती है, इस इवेंट के जरिए फंड भी इकट्ठा करेगी।
Cintaa organise event to celebrate legend raj kapoor 100th anniversary poonam dhillion padmini kolhapure
सुधांशु पांडे और पूनम ढिल्लों - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हम राज कपूर साहब की फिल्में देखते हुए बड़े हुए- सुधांशु पांडे
इस दौरान प्रेस कान्फ्रेंस में ‘अनुपमा’ फेम अभिनेता सुधांशु पांडे ने भी शिरकत की। उन्होंने कहा कि ‘सिंटा’ यह इवेंट राज कपूर की याद में कर रही है, यह जश्न सिर्फ बॉलीवुड नहीं बल्कि पूरा देश मना रहा है, हमारे पीएम भी। इवेंट में अलग-अलग गायक राज कपूर साहब के गाने गाएंगे। सुधांशु ने कहा, “उनकी सौवीं वर्षगांठ पर हम यह कर रहे हैं। मुझे खुशी है कि मुझे यह अवसर मिला।” इस दौरान सुधांशु ने राज कपूर का उनके जीवन में क्या प्रभाव है उसे भी साझा किया। उन्होंने कहा कि जब वह छोटे थे, तब उनके पेरेंट्स राज कपूर साहब की फिल्में देखते थें, वह सिनेमाघरों में फिल्म देखने जाया करते थे। उन्होंने यह भी कहा कि उनके अंदर जो संगीत आया उसमें कहीं ना कहीं उनकी फिल्मों का भी योगदान रहा है। सुधांशु ने इस दौरान राज कपूर की फिल्म का गाना “सजन रे झूठ मत बोलो, खुदा के पास जाना है…” गाया।
Hasseen Dillruba Franchise: थिएटर में होगी 'हसीन दिलरुबा' की दस्तक? तीसरे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
Cintaa organise event to celebrate legend raj kapoor 100th anniversary poonam dhillion padmini kolhapure
राज कपूर की 100वीं जयंती का जश्न मनाएगी ‘सिंटा’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘सिंटा’ के सदस्यों ने की शिरकत
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘सिंटा’ के अन्य महत्वपूर्ण सदस्यों ने भी शिरकत की। उन्होंने इस इवेंट और की सराहना करते हुए पूनम और पद्मिनी के मेहनत की तारीफ की। सदस्यों ने राजकपूर के 100वीं जयंती पर होने वाले इस कार्यक्रम और उसके उद्देश्य पर प्रकाश डाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Cintaa organise event to celebrate legend raj kapoor 100th anniversary poonam dhillion padmini kolhapure
राज कपूर की 100वीं जयंती का जश्न मनाएगी ‘सिंटा’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
18 दिसंबर का बेसब्री से इंतजार
इवेंट में दीपक पराशर और रशिद मेहता समेत कई ने शिरकत की और राजकपूर पर अपने विचार साझा किया। दीपक पराशर जो कि एक अभिनेता भी हैं, उन्होंने कहा, “राजकपूर साहब आइकॉनिक हैं, मुझे ‘सिंटा’ पर गर्व है।” रशित मेहता जो कि एक्शन डायरेक्टर और एक्टर भी हैं, उन्होंने कहा, “मेरे लिए यह इवेंट जो हो रहा है वो इमोशनल फैक्टर है, मैंने जब स्टंट मैन के तौर पर अपना करियर शुरू किया, तब मैंने वहां ‘द ग्रेट शो मैन’ वहां पर थे, मुझे यकीन ही नहीं हुआ था कि वह मेरे सामने हैं। मेरे लिए यह खुशी की बात है, मैं बेसब्री के साथ इंतजार कर रहा हूं, 18 दिसंबर का।” 
विज्ञापन
Cintaa organise event to celebrate legend raj kapoor 100th anniversary poonam dhillion padmini kolhapure
पद्मिनी कोल्हापुरी और पूनम ढिल्लों - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इवेंट के साथ फंड भी इकट्ठा करेगी ‘सिंटा’
बातचीत में पूनम और पद्मिनी ने ‘सिंटा’ द्वारा आयोजित किए जा रहे इस इवेंट के उद्देश्य के बारे में भी चर्चा की। इस दौरान पूनम ढिल्लों ने कहा कि उन्होंने सोचा की अभिनेताओं को बुलाकर नाच-गाना करवाने से बेहतर है कि हम राजकपूर के गानों की प्रस्तुति करवाएं। साथ ही जरूरतमंदों के लिए फंड भी इकट्ठा करेंगे। पद्मिनी में कहा कि राज कपूर की शोहर पूरे विश्व में थी। वहीं, पद्मिनी कोल्हापुरी ने राज कपूर के बारे में कहा, “मैं आरके फिल्म्स की प्रोडक्ट हूं। आज मैं जो कुछ भी हूं उन्ही की वजह से हूं।” 
Pushpa 2 Collection Day 8: हिंदी बेल्ट में पुष्पा 2 की कमाई में 11% की गिरावट दर्ज, 500 करोड़ी बनने से चूकी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed