देश के सर्वोच्च नाट्य संस्थानों में शुमार राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) में प्रवेश पाना हर उभरते अभिनेता का एक सपना होता है। इसमें प्रवेश के लिए स्नातक होना अनिवार्य है और साथ ही कम से कम 10 नाटकों के मंचन का अनुभव भी जरूरी बताया जाता है। लेकिन, ये तो बात हुई बड़े हो चुके कलाकारों की। खुशखबरी ये है कि एनएसडी गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को भी नाटक सिखाता है। आमतौर पर ये कार्यशालाएं 16 साल तक के बच्चों की ही होती हैं, लेकिन इस बार अगर इससे बडे बच्चों ने भी पर्याप्त संख्या में मन बनाया तो एनएसडी उनके लिए भी महीने भर की कार्यशाला लगाने को तैयार है।
Gauahar Khan: वोटर्स लिस्ट में नाम नहीं होने से परेशान हुईं गौहर खान, बोलीं- फिर आधार कार्ड की जरूरत क्यों है
2 of 5
पूनम ढिल्लों, एनएसडी वर्कशॉप
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
फिल्म और टेलीविजन कलाकारों की संस्था सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (सिन्टा) अपनी तरह का एक पहला प्रयोग मुंबई में करने जा रही है। सिन्टा ने एनएसडी के साथ मिलकर यहां मुंबई में 25 मई से लेकर 23 जून तक एक नाट्य कार्यशाला का आयोजन करने का फैसला लिया है। मूल विचार के अनुसार तो ये कार्यशाला 16 साल तक के बच्चों के लिए ही है, लेकिन सिन्टा के अध्यक्ष पूनम ढिल्लों बताती हैं कि यदि 16 साल से अधिक उम्र के बच्चों की संख्या भी पर्याप्त हुई तो उनके लिए अलग से एक कार्यशाला आयोजित की जा सकती है।
3 of 5
पूनम ढिल्लों
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
इस बारे पूनम ढिल्लों कहती हैं, ‘देश के दो प्रतिष्ठित संस्थानों का ये एक अनूठा सहयोग है और जो पहली कार्यशाला हम करना चाहते हैं वह आठ से 16 साल के बच्चों की है। इस कार्यशाला में इस आयुवर्ग के बच्चों के हिसाब से पूरी कार्ययोजना तैयार की जा चुकी है। इसके लिए पंजीकरण का कार्य शुरू हो चुका है। लोग 22 मई की शाम तक अपने बच्चों का पंजीकरण इसमें करा सकते हैं। पंजीकरण ऑनलाइन किया जा रहा है। इसके लिए सिन्टा की वेबसाइट और एनएसडी की वेबसाइट पर लिंक मौजूद हैं।’
4 of 5
एनएसडी वर्कशॉप
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
सिन्टा के सदस्यों के लिए इस कार्यशाला में क्या कुछ विशेष प्रावधान किए गए हैं? ये पूछने पर पूनम बताती हैं, ‘एनएडी ने सिन्टा सदस्यों के बच्चों के लिए 25 फीसदी की छूट कार्यशाली की कुल फीस 10 हजार रुपये में से देने की बात कही है। और, यही नहीं सिन्टा सदस्यों के बच्चों और बाल कलाकारों के लिए छह सीटें भी सुरक्षित की हैं। सीटों का आवंटन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जा रहा है।’
5 of 5
एनएसडी वर्कशॉप
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
सिन्टा और एनएसडी के संयुक्त तत्वावधान में होने वाली ये कार्यशाली सिन्टा के पुराने दफ्तर कार्तिक कॉम्प्लेक्स, न्यू लिंक रोड पर आयोजित की जाएंगी। पूनम ढिल्लों ये भी बताती हैं कि मुंबई में रहने वाले कलाकारों के लिए सिन्टा की योजना आगे भी इस तरह की कार्यशालाएं आयोजित करने की है। इसके लिए अभिनय प्रशिक्षण और नृत्य प्रशिक्षण में सक्रिय संस्थाओं से भी बात की जा रही है।
Star kids Names: सितारों ने रखे अपने बच्चों के संस्कृत में नाम, लिस्ट में यामी से लेकर प्रियंका तक शामिल